Friday, June 19, 2026
Home Crime India भाई के सिर पर सब्बल से हमला कर की हत्या, पिता को...

भाई के सिर पर सब्बल से हमला कर की हत्या, पिता को भी किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। खन्ना के गांव पूनिया में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर सब्बल (औजार) से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता पर भी हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल राम सिंह को समराला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ राव वरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह जमीन को लेकर विवाद रहा।

मृतक की पहचान जगदीप सिंह (35) के तौर पर हुई। दो साल पहले जगदीप ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। इस केस में करीब चार महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। घायल राम सिंह ने बताया कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा रहता था। झगड़े से बचने के लिए वह अपने बड़े बेटे जगदीप के साथ अलग रहने लगा था लेकिन मंगलवार की रात को उसके छोटे बेटे दलबीर सिंह ने आकर हमला कर दिया। घायल राम सिंह ने बताया कि उसका बेटा दलबीर सिंह स्मैक का नशा करता है। नशे के लिए पैसे मांगता रहता था। बंटवारे के बावजूद और जमीन मांग रहा था। इसी कारण उसने मंगलवार को स्मैक के नशे में हमला कर दिया।

गांव निवासी परगट सिंह ने बताया कि मृतक जगदीप सिंह और उसके पिता राम सिंह गांव में अलग मकान में रहते थे और छोटा भाई दलवीर सिंह गांव में अलग रहता था। दोनों भाइयों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था और कई बार गांव की पंचायत भी दोनों के बीच समझौता करा चुकी थी। बीती रात उसका छोटा भाई दलबीर सिंह मृतक जगदीप सिंह के घर आया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें जगदीप सिंह को मार दिया।

RELATED ARTICLES

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...