Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand एसटीएफ ने एक और बड़े घोटाला का किया खुलासा

एसटीएफ ने एक और बड़े घोटाला का किया खुलासा

करोड़ों के घोटाले में एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज है 74 मुकदमे

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने एक और राष्ट्रीय घोटाला का खुलासा किया है। 6 करोड़ के घोटाले के मामले में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूरे देशभर 74 मुकदमे दर्ज है इसके अलावा 1523 अलग अलग साइबर अपराधों में आरोपी के नाम शामिल है। गिरफ्तार आरोपी के भारत के कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी।

कैसे पकड़ा गया अपराधी
दरअसल पौड़ी गढवाल निवासी Ex-Service man ने फेसबुक पर विदेशी महिला द्वारा फर्जी आई0डी0 से दोस्ती कर गिफ्ट भेजने के लिए कस्टम क्लियरेंस के नाम पर लाखों की ऑनलाईन धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार पौड़ी गढवाल निवासी की फेसबुक पर Sarah hunter नामक विदेशी महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने खुद को UK से बताया था और अपने जन्मदिन पर दोस्त को गिफ्ट भेजने की बात कही थी। उसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने काल कर खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर पार्सल रीसिव करने के लिए पैसे भेजने की बात कही।

logistic Director Mr. John से व्हाट्सएप नं0 पर बात करने को कहा उसके बाद साईबर ठगों ने विभिन्न टैक्स, क्लियरेंस, COT आदि के नाम पीड़ित से कुल 42,35,453/- रुपये ले लिए। जिसके बाद पीड़ित एफआईआर दर्ज करवाया था। मामला साइबर थाने के इन्सपेक्टर विजय भारती को सौंपा। पुलिस ने मामलें की छानबीन कर नॉर्थ ईस्ट मिजोरम निवासी आरोपी लालमुआकिमा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुछताछ में बताया कि वे लोग फेसबुक पर विदेशी महिला की फर्जी आई0डी0 बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजते है फिर उन्हे विदेशी गिफ्ट/पार्सल भेजने का लालच देते है । फिर गिफ्ट/पार्सल को छुडाने के लिये एयरपोर्ट से फर्जी कस्टम ऑफिसर बनकर फोन कर विभिन्न टैक्स, क्लियरेंस, COT आदि के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी कर लेते है। जिसके लिए वे फर्जी बैंक खातोंऔर सिम आईडी कार्ड का प्रयोग करते है।
गिरफ्तार आरोपी के उपर उत्तर प्रदेश में 11, तेलंगाना में 34, दिल्ली में 01, बिहार में 03, तमिलनाडु में 08, गुजरात में 03, हरियाणा में 02, कर्नाटक में 07, पश्चिम बंगाल में 01, छत्तीसगढ़ में 03, आंध्र प्रदेश में आदि मिलाकर के कुल 74 केस दर्ज है जिसमें उत्तराखण्ड राज्य में ही 21 मामलों में आरोपी के नाम शामिल है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 3 मोबाईल, 10 सिम कार्ड, 11 पासबुक, 14 चैक बुक, 33 एटीएम कार्ड और 3 आधार कार्ड बरामद किए है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...