Saturday, September 19, 2026
Home Crime India आरोपियों ने घर में घुसकर की युवक की बेरहमी से हत्या, पिता...

आरोपियों ने घर में घुसकर की युवक की बेरहमी से हत्या, पिता की हालत गंभीर 

हरियाणा।   भिवानी जिले के नजदीकी गांव बापोड़ा में शुक्रवार देर रात को घर में घुसकर पड़ोस के ही दर्जन भर से अधिक लोगों ने एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक को आरोपियों ने काफी दूर तक घसीटा और उसके पिता के हाथ काट डाले। देर रात को दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही युवक दम तोड़ चुका था जबकि पिता की हालत गंभीर बनी है।

गांव बापोड़ा निवासी 50 वर्षीय गोपीराम के छोटे बेटे लाला ने करीब एक माह पहले ही पड़ोस की एक लड़की को भगा ले गया और उससे प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद से ही दोनों गांव से बाहर रह रहे हैं। लड़की पक्ष के लोगों ने इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे गोपीराम के घर के दरवाजे तोड़ डाले और 15 से 20 तेजधार हथियारों से लैस लोगों ने परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी तलवार, चाकू और मांस काटने वाला बुगदा लेकर पहुंचे थे।

जिससे गोपीराम के दोनों हाथ भी काट दिए वहीं उसके बड़े बेटे 30 वर्षीय सोमबीर पर भी हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसे घर से घसीटते हुए पीछे गली तक ले जाया गया। जहां रात को ही उसे अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। गंभीर हालत में बाप बेटे को परिजन नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे, जहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

सोमबीर ने पीजीआई पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया जबकि पिता गोपीराम का इलाज चल रहा है। देर रात को सदर पुलिस की टीम गांव में पहुंची। शनिवार को भी गांव में तनाव का माहौल बना है, इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है। सदर पुलिस रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ घायल के बयान दर्ज कर इस संंबंध में कार्रवाई करेगी। गांव बापोड़ा निवासी 30 वर्षीय सोमबीर शादीशुदा था।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...