Saturday, September 19, 2026
Home Crime India चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपियों को पुलिस...

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश।  अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो कानून के लंबे हाथ उस तक पहुंच ही जाते हैं। रीवा पुलिस के हाथ भी 21 दिन बाद ऐसे ही शातिर हत्यारों तक पहुंचे हैं। इन हत्यारों ने एक युवक को पहले पीटा, फिर हत्या की और फिर पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस से बचने के लिए हत्यारे सात दिन तक घर अपने घर में लाश छिपाए रहे, लेकिन बदबू आने पर उनके हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद उन्होंने शव को कंबल और साड़ी में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया था। इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए, क्या है मामला?

सबसे पहले जानिए घटनाक्रम
दर्दनाक हत्याकांड का यह मामला रीवा जिले के मऊगंज के शाहपुर थाना इलाके के खोड़वानी गांव का है। यहां पर रहने वाला संतोष कोल 2 फरवरी की शाम को अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 24 घंटे तक संतोष की तलाश करने के बाद परिजन थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन कई दिन तक पुलिस भी संतोष को नहीं तलाश पाई। इसी बीच 9 फरवरी को पड़ोस के ब्राम्हणगढ़ गांव में लगे एक ट्रांसफॉर्मर के नीचे एक अधजला शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और संतोष के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शव की पहचान संतोष के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

चोरी के शक में पीट-पीटकर की हत्या
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 2 फरवरी की रात ब्राम्हणगढ़ गांव में रहने वाले मुकेश साकेत के घर पर चार लोग तास खेल रहे थे। इस दौरान कुछ आहट होने पर किसी ने चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान मुकेश साकेत के साथ घर से बाहर निकले उसके परिवार के लोगों मोहित साकेत उर्फ मुन्नू साकेत, धर्मेन्द्र साकेत और रंजीत साकेत ने पड़ोस में रहने वाली भाभी उर्मिला साकेत के घर के बाहर मौजूद संतोष कोल  को पड़क लिया और चोरी के शक में लाठी डंडे से बेहरमी से पिटाई कर दी।

सात दिन तक लाश को घर में रखा 
चारों आरोपियों ने संतोष को तब तक पीटा जब तक वह मर नहीं गया। संतोष की मौत के बाद सभी घबरा गए, पुलिस से बचने के लिए उन्होंने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शव पूरी तरह नहीं जलने पर आरोपियों उसे उठाकर घर में ले गए और कमरे में छिपाकर रख दिया। सात दिन तक शव छिपाकर रखने के बाद उससे गंध फैलने लगी तो आरोपियों ने उसे साड़ी-कंबल में लपेटकर साइकिल पर रखा और एक खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों के घर की तलाशी ली गई तो  मृतक की टॉर्च और खून के छींटे आरोपी के घर मिले। जिसके बाद मोहित साकेत उर्फ मुन्नू साकेत, मुकेश साकेत, धर्मेन्द्र साकेत और रंजीत साकेत समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपी ब्रम्हागढ थाना शाहपुर जिला मऊगंज के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...