Friday, September 18, 2026
Home Crime India दुष्कर्म का शिकार बनी नाबालिग छात्रा ने सड़क पर बच्ची को दिया...

दुष्कर्म का शिकार बनी नाबालिग छात्रा ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म, मौके पर पहुंची पुलिस 

हरियाणा। हिसार में दुष्कर्म का शिकार बनी सातवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने सड़क पर बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस की कॉलोनी के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल नाबालिग प्रसूता तथा उसकी बच्ची दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभी परिजनों की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार शहर में एक कॉलोनी के पास की बच्ची रोजाना की तरह अपने स्कूल गई थी।

स्कूल में बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर शिक्षिका ने छात्रा की मां को फोन कर स्कूल बुलाया। छात्रा की मां अपनी बेटी को लेकर पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। जब दोनों मां-बेटी एक पार्क के पास पहुंची तो बच्ची सड़क पर बैठ गई। यहां पर ही उसका प्रसव हो गया। इसके बाद प्रसूता व उसकी बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। नाबालिग प्रसूता को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि करीब 8 महीने की बच्ची हुई है। अभी नाबालिग मां और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि हमारे घर के पास सड़क पर पार्क के सामने एक महिला तथा उसकी बेटी बैठी थी।

मुझे कुछ अंदेशा हुआ तो मैंने देखा कि बच्ची गंभीर अवस्था में थी। मैंने अपनी चुन्नी दी। इसके बाद मैंने अपने पति को मौके पर बुलाया। कुछ अन्य लोग भी मौके पर जुटे। इसके बाद हमने पुलिस को फोन किया। 112 नंबर पर कॉल करने पर एंबुलेंस मौके पर आई। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल में भिजवाया। पीड़िता छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी सातवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसे बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी नहीं हुई। उसकी बेटी ने भी कभी इस बारे में कुछ नहीं बताया। अब पूछने पर बेटी ने बताया कि पास की कॉलोनी के एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। डर के कारण उसने कभी यह बात नहीं बताई।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...