Friday, September 18, 2026
Home Crime India युवक की हत्या करने के मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की...

युवक की हत्या करने के मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सुनाई सजा 

हरियाणा। सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य ने लूटपाट के लिए युवक की हत्या करने के मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों पर 15-15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर साढ़े चार माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। गांव रेवली निवासी अजय डागर के खेत में 13 दिसंबर, 2019 को जयपुर, राजस्थान के दुर्गापुर रोड स्थित संजय कॉलोनी निवासी चिंकेश (25) का शव मिला था।

पुलिस जांच में पता चला कि चिंकेश जयपुर में पिज्जा कॉर्नर पर काम करता था और सोनीपत में अपने दोस्त से मिलने आया था। मामले का खुलासा नहीं होने पर साल 2020 में सीआईए-2 की टीम को इस केस में लगाया गया। सीआईए-2 ने 25 मार्च, 2020 को नेशनल हाईवे-44 पर देवीलाल पार्क के पास से मूलरूप से गांव खायरा मथुरा, यूपी निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में प्रिंस ने कबूल किया था कि उसने अपने दो साथियों गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी कृष्ण उर्फ सोनू व कर्मबीर के साथ मिलकर चिंकेश की लूट के बाद हत्या कर दी थी। उसका शव रेवली के पास फेंक दिया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य ने सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए हत्या में उम्रकैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई, जबकि लूट में दस-दस साल कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।

प्रिंस से पूछताछ में पता चला कि 12 दिसंबर, 2019 की रात वह अपने दो साथियों गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी कृष्ण उर्फ सोनू व कर्मबीर के साथ कृष्ण की ईको वैन में मुरथल गया था। यहां से दो युवकों ने लिफ्ट ली थी। इनमें से एक युवक पानीपत के समालखा में उतर गया। जबकि चिंकेश गाड़ी में रह गया तो उन्होंने उससे लूटपाट की। विरोध करने पर चिंकेश के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने चिंकेश का मोबाइल, बैग, जैकेट व जूते भी लूट लिए थे। पुलिस ने प्रिंस के किराए के कमरे से चिंकेश का मोबाइल बरामद किया था। बाद में पुलिस ने कृष्ण व कर्मबीर को भी गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...