Friday, September 18, 2026
Home Crime India प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर पर स्कूल में घुसकर किया हमला, हमलावर...

प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर पर स्कूल में घुसकर किया हमला, हमलावर मौके से फरार 

मुक्तसर। दशमेश नगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर चमन लाल पर ऑनड्यूटी स्कूल में ही घुसकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हेड मास्टर की बुरी तरह से पिटाई कर उन्हें घायल कर हमलावर मौके से भाग निकले। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायलावस्था में हेड मास्टर चमन लाल सिविल अस्पताल में भर्ती हैं जहां उन्होंने स्कूल की ही एक महिला टीचर पर उस पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

चमन लाल ने बताया कि वह सरकारी प्राइमरी स्कूल दशमेश नगर में बतौर हेड मास्टर सेवाएं निभा रहा है। स्कूल में 12 अध्यापकों का स्टाफ उनके अधीन काम कर रहा है। विभाग की तरफ से जारी प्रत्येक नियम को स्कूल में लागू करना बतौर हेड मास्टर उनका कर्तव्य बनता है। जिसके चलते स्कूल की एक महिला टीचर उसके साथ रंजिश रखती है। गत शनिवार को स्कूल छुट्टी के बाद दोपहर तीन बजे जब वह घर जाने लगा तो उक्त महिला टीचर ने अपने भाई और बेटे को स्कूल में बुला लिया और उन्होंने आते ही उसके साथ गाली-गलौच व हाथापाई शुरु कर दी। यह सारी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई। इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

थाना सिटी के एसएचओ वरुण कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर चल रहे हैं। मामला उनके ध्यान में है। फिलहाल जांच की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी दौलत राम का कहना है कि मामले की जांच विभाग के बीपीईओ को सौंप दी गई है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अभी लिखित बयान उनके पास नहीं आए हैं। उधर, बताते हैं कि महिला टीचर ने भी थाने में हेड मास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला टीचर के साथ संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन हो नहीं सका।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...