Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बेरोजगार युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये हड़पने वाले अंतरराज्यीय...

बेरोजगार युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश

मेरठ। पुलिस ने सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से शैक्षिक प्रमाणपत्र सहित अन्य फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद हुई है।

देवबंद थानाक्षेत्र के असदपुर करंजाली निवासी अक्षय कुमार पुत्र सुशील कुमार ने बीते वर्ष 22 अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर देकर जनपद मुजफ्फरनगर के सहाबुद्दीन रोड नया रामपुरी गेट निवासी दीपक श्रीवास्तव, सैनी नगर खतौली निवासी तुषार उपाध्याय, जनपद गाजियाबाद के पूर्वी मुस्तफाबाद निवासी सलाउद्दीन और जनपद पटना बिहार के थाना राजाबाजार शकुंतला अपार्टमेंट निवासी विशाल पुत्र राजकुमार के विरुद्ध सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 44 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी के चौराखुर्द गांव निवासी प्रशांत कुमार पुत्र मुनेश कुमार ने 12 जनवरी को थाने में तहरीर देकर दीपक श्रीवास्तव के विरुद्ध नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बृहस्पतिवार को इसका खुलासा किया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि देवबंद कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने टीम ने चारों आरोपियों को देवबंद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर अभ्यार्थियों के फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य दस्तावेज, 50 हजार रुपये की नकदी, एक लैपटॉप, छह मोबाइल, सरकारी विभागों के सात फर्जी नियुक्ति पत्र, भारतीय रेलवे बोर्ड भर्ती के आठ फर्जी आवेदन फार्म, एक आधार कार्ड, एक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट की छायाप्रति बरामद की गई है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फेसबुक पर हुई मुलाकात और रच दी ठगी की पूरी कहानी
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम चारों और एक अन्य साथी सुजात कुमार की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। फेसबुक पर जॉब ऑफर देखकर उन्हें बेरोजगार युवकों से ठगी की योजना तैयार की। इसमें उन्होंने आरोपी विशाल की पत्नी करिश्मा, उसके भाई विकास और आकाश को भी इसमें शामिल कर लिए। यह लोग कंप्यूटर में महारत रखते हैं। उन्होंने फर्जी जॉब ऑफर और नियुक्ति पत्र तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करते थे। एसपी सिटी के मुताबिक उन्होंने देवबंद के अक्षय व अन्य अभ्यर्थियों को नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर खातों में 60 लाख रुपये जमा करा लिए।

बिहार व कोलकाता में बना रखे हैं फर्जी ट्रेनिंग सेंटर
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि उक्त लोगों ने फर्जी काम को असली दिखाने का पूरा इंतजाम कर रखा था। जिन लोगों को यह फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे। उन्होंने ट्रेनिंग के लिए बिहार और कोलकाता में खोले गए फर्जी ट्रेनिंग सेंटर में भेज दिया जाता था। उनसे ली गई रकम से ही कुछ रुपये उन्हें सैलरी के नाम पर भी दिए जाते थे। ताकि उन्हें किसी प्रकार का शक न हो।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...