Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand हल्द्वानी: दोस्ती और अवैध संबंध बना प्रकाश कुमार की मौत का कारण

हल्द्वानी: दोस्ती और अवैध संबंध बना प्रकाश कुमार की मौत का कारण

हल्द्वानी दंगे के बहाने रची गई मौत की साजिश, जानें कैसे हुई युवक प्रकाश कुमार की मौत

हल्द्वानी। 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई औऱ 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसी दंगे में एक बिहार के युवक की भी मौत हुई थी जिसके सर में गोली लगी थी। खबरें तो यह आई कि प्रकाश कुमार हल्द्वानी दंगे में उपद्रवियों का शिकार हुआ औऱ सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

दरअसल प्रकाश कुमार की मौत गोली लगने से जरूर हुई थी लेकिन यह गोली उसको दंगे के कारण नही लगी थी, जी हां आपको जानकार हैरानी होगी प्रकाश की मौत हल्द्वानी दंगे के तरह ही सोची समझी साजिश थी। जिसका कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल औऱ उसकी पत्नी इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने किया खुलासा
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया प्रकाश कि मौत उपद्रव में नहीं बल्कि कांस्टेबल द्वारा गोली मारने से हुई थी। इसके आगे एसएसपी ने बताया कि कांस्टेबल की पत्नी के साथ प्रकाश कुमार के अवैध संबंध थे और वह कांस्टेबल की पत्नी को ब्लैकमेल करता था जिस कारण हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और कुछ लोगों के साथ मिलकर 8 फरवरी को प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन कांस्टेबल की पत्नी अभी भी फरार चल रही है।

जानिए पूरा मामला
हालांकि पुलिस को 9 फरवरी को इन्द्रानगर रेलवे फाटक से आगे ऑवला गेट गौलाबाईपास मुख्य सड़क पर प्रकाश का शव बरामद हुआ था। पहले तो पुलिस ने इसे भी हल्द्वानी दंगे का ही हिस्सा समझा। लेकिन जब पुलिस ने मृतक प्रकाश के मोबाईल की डिटेल्स निकाली तो पता चला कि प्रकाश सितारगंज के किसी युवक के संपर्क में था साथ ही उत्तराखण्ड के ही एक और नंबर पर लगातार उसकी बातचीत होती थी।

जब पुलिस ने जांच शुरू की तो प्रकाश सूरज नाम का युवक मृतक का लगभग दो ढाई साल से दोस्त था। और उसके घर भी आता जाता था। इसी दौरान प्रकाश कुमार सिंह के अवैध सम्बन्ध सूरज की बहन और कांस्टेबल की पत्नी प्रियंका के साथ बन गये। मृतक प्रकाश कुमार ने प्रियंका के साथ अवैध शारीरिक सम्बन्ध की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था और उससे पैसे की मांग करने लगा था। प्रियंका ने यह बात अपने पति बीरेन्द्र से छुपा कर रखी लेकिन 7फरवरी को मृतक ने उसके पति बीरेन्द्र को फोन किया गया जिसके बाद प्रियंका ने पूरी बात अपने पति को बता दी। तब बीरेन्द्र ने अपनी पत्नी प्रियंका और अपने साथी नईम खान उर्फ बबलू के साथ मिलकर प्रकाश कुमार सिंह की हत्या करने की साजिश रची।

उसके बाद प्रकाश को हल्द्वानी बुलवाया गया। बीरेन्द्र ने प्रकाश कुमार से अपने मोबाईल से प्रियंका की वीडियो हटाने को कहा। लेकिन प्रकाश कुमार ने मना कर दिया जिसके बाद कांस्टेबल बीरेन्द्र ने बुधवार की शाम को अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी 15 फरवरी गुरूवार को बीरेन्द्र और उसके साथियो ने पूछताछ के बाद अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग पिस्टल मय जिन्दा 04 कारतूस भी बरामद कर लिए है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...