Friday, September 18, 2026
Home Crime India म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपी...

म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार 

हरियाणा। रोहतक शहर के सुखपुरा चौक पर तीन दिन पहले बेटा होने की खुशी मना रहे दो युवकों को आधा दर्जन युवकों ने म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली मार दी थी। यही नहीं सड़क पर पड़े एक घायल के ऊपर से दबंगों ने कार भी चढ़ाई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी युवकों से बर्बरता करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ गोली लगने से घायल दोनों पीड़ित एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। महम चौबीसी के गांव मदीना निवासी अजय दांगी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि राजीव नगर निवासी शिव कुमार के भाई टीनू के घर बेटा हुआ था। इस खुशी में शिव कुमार ने अपने दोस्तों को सुखपुरा चौक के नजदीक एक होटल में पार्टी दी थी।

पार्टी में उसका दोस्त खिड़वाली गांव का अजय हुड्डा, सलारा मोहल्ला निवासी दीपक, रैनकपुरा निवासी संजू, संदीप, राहुल सहित 9 से 10 साथी थे। रविवार रात करीब एक बजे वे पार्टी करके होटल से नीचे उतरे। इसी बीच होटल से दो युवक बाहर आए। साथ में होटल मालिक सागर भी था। वहां गाड़ी का म्यूजिक बजाने को लेकर उनका झगड़ा हो गया था। मौके पर आई पीसीआर ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया था। थोड़ी देर बाद काले रंग की कार से आए पांच-छह युवकों ने होटल के बाहर खड़े अजय हुड्डा व शिव कुमार को गोली मार दी थी। यही नहीं दबंगों ने सड़क पर घायल अजय हुड्डा के ऊपर से गाड़ी चढ़ाई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाली निवासी मोनू, रामराज नगर निवासी मोहित, होटल मालिक सागर, नैन सिसरोली निवासी गौरव, विकास और रामराज निवासी नवीन सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। लेकिन, अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने अपनी जांच में होटल मालिक को क्लीन चिट दे दी है, जबकि अन्य आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि पुलिस के पास गोली मारते हुए से लेकर घायल के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की सीसीटीवी फुटेज है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...