Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India दहेज के लिए विवाहिता की गला घोटकर की हत्या, ससुराल वालों पर...

दहेज के लिए विवाहिता की गला घोटकर की हत्या, ससुराल वालों पर आरोप 

बिहार। बेतिया में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव की है। मृतका की पहचान उपेंद्र दास की पत्नी चंदा देवी (22) के रूप में की गई है। मृतका के भाई उमेश दास ने बताया कि उसकी बहन चंदा देवी की शादी सात माह पूर्व हिंदू रीति रिवाज से पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी उपेंद्र दास से हुई थी। लेकिन मेरी बहन के पति और उसके ससुराल वाले कार खरीदना चाहते थे, जिसके लिए उन लोगों को एक लाख रुपये कम पड़ रहे थे। वह रुपये वे लोग मेरी बहन से दहेज के रूप में मांग रहे थे।

जब मेरी बहन ने मुझसे दहेज में पैसे की मांग की तो मैंने इनकार कर दिया। उसके कारण मेरी बहन को लगातार मारपीट की जा रही थी। साथ ही प्रताड़ित भी किया जाता था। उमेश ने बताया कि सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि आपकी बहन की उसके पति और परिजनों ने गला घोटकर हत्या कर दी है। उसके बाद हम लोग भागे-भागे अपनी बहन के घर पहुंचे। वहां देखा कि मेरी बहन का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ है। उसके गले पर काले धब्बे के निशान थे। वहीं, घटना के बाद से उसके ससुराल वाले सभी लोग फरार हैं।

पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस मृतका की दो देयादीन रीता देवी और पुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया में भेज दिया गया है। मृतका के गले पर काले धब्बे के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि मौत कैसे हुई है। वहीं, दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...