Friday, June 19, 2026
Home Crime Uttarakhand एसटीएफ साइबर टीम ने हवाला ऑपरेटर को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

एसटीएफ साइबर टीम ने हवाला ऑपरेटर को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा, सभी राज्यों की पुलिस को थी तलाश

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बैंक खातों और सिम कार्ड सप्लाई करने वाले एक और बड़े हवाला ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी को महाबलेश्वर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि देश के लगभग सभी राज्यों की पुलिस को इस आरोपी की तलाश थी जिसे उत्तराखंड की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी के गिरोह पर पूरे देशभर 159 मुकदमे एवं 3272 विभिन्न साइबर अपराधों में देश भर में आपराधिक तार है। यह इस मामलें की तीसरी गिरफ़्तारी है। इसके पहले इस मामलें में एसटीएफ ने केरला और कर्नाटक से दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों के नाम एक और राष्ट्रीय घोटाले में शामिल है जिसमें लगभग 21 करोड़ संदिग्ध राशि के लेनदेन हुई।

कैसे पकड़े गए अपराधी

बता दें कि पीड़ित ने एक मुकदमा दर्ज कराया जिसमें उसने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम लिसा बताते हुए https://in create wealth2.com वेबसाईट पर मुयचल फंड में धनराशि लगाकर लाभ कमाने का लालच दिया जिसके बाद उसनें पीड़ित से 1 करोड रुपये की ऑनलाइन ठगी की। शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन मामलें को साईबर थाने में ट्रांसफर किया जिसकी जांच अपर उ0नि0 मुकेश चन्द्र ने की।

काफी छानबीन के बाद साईबर टीम नें कई सबूत इकठ्ठे किए फिर एक और आरोपी यूसुफ मिर्जा खान (46) पुत्र मिर्जा बोला खान निवासी रूम नं0 141, साल्ड पैन रोड, बिहाईंड संगम नगर पुलिस स्टेशन, हिन्दुस्तान नगर, वडाला ईस्ट मुम्बई सिटी महाराष्ट्र को महाबलेश्वर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। बता दें कि इस मामले में पहले भी एसटीएफ टीम ने महमीद सरीफ और वैश्यक उनीकृष्णन् को गिरफ्तार किया है।

लोगों को अपने जाल में कुछ तरह फंसाते थे अपराधी

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले पीडि़त को मलेशिया से व्हाट्सएप पर एक मैसेज कर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए https://in create wealth2.com पर म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह दी थी जिसके बाद पीड़ित ने शुरू में पेटीएम के माध्यम से 10,000/- रुपये दिए थे।

उसके बाद उन्होंने पीड़ित को और लालच देने के लिए भारतीय बैंकों का इस्तेमाल किया जब पीड़ित पूरी तरह उनके जाल में फंस गया तब उन्होंने उसे भारतीय बैंकों में पैसा लगाकर अपनी राशि बढ़ाकर लगभग 30 लाख रुपये कर दिया। जिससे धीरे धीरे ठगों ने पीड़ित से लगभग 1 करोड़ रुपयों धोखे से ले लिए। पूरी प्रक्रिया में जालसाजों ने फर्जी सिम और फर्जी आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया।

इन अपराधियों पर देश के सभी राज्यों में एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 159 मुकदमे एवं 3272 आपराधिक लिंकेज (Criminal Linkages) दर्ज है। उत्तर प्रदेश 19, महाराष्ट्र 02, तेलंगाना 62, दिल्ली 15, बिहार 07 ,तमिलनाडु 14, हरियाणा 08 कर्नाटक का 15 गुजरात 06 आंध्र प्रदेश 03 छत्तीसगढ़ चार उत्तराखण्ड 02 चंडीगढ़ 02 और उत्तराखण्ड राज्य में ही 54 मामलों में इनके नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...