Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand पति ने चली शर्मनाक चाल, दोस्तों संग किडनैप कर कार में किया...

पति ने चली शर्मनाक चाल, दोस्तों संग किडनैप कर कार में किया न्यूड

काशीपुर। पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए ऐसा कदम उठाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिस्तौल की नोंक से उसको किडनैप कर लिया। आरोप है कि पति ने उसे कार के अंदर न्यूड कर दिया। यही नहीं, इतने से भी जब मन नहीं भरा तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी को अपने दोस्तों की मदद से अपहृत करने का आरोपी पति उसे अपने रास्ते से हटाने की फिराक में था, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। यह खुलासा आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में किया है।

पुलिस ने मामले में धारा 364 और बढ़ा दी है। एक शिक्षिका ने अपने पति व उसके दो साथियों पर अपहरण, छेड़छाड़ और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में शिक्षिका ने बताया कि उसका विवाह दो जुलाई, 2008 को हुआ था। उसके दो पुत्र हैं। एक पुत्र हॉस्टल में पढ़ता है, दूसरा अपने दादा के साथ रहता है। पति नशे का आदी है। वह उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। 09 अप्रैल 2023 से वह पति से अलग अपनी मां के साथ रहती है। अपहरण के बाद पति उसे नुकसान पहुंचाना चाहता था।

आईटीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि हत्या करने की नीय से उसने शिक्षिका पत्नी का अपहरण किया था। वह उसे साथ लेकर जहां-तहां घूमते रहे, लेकिन उन्हें हत्या करने का मौका नहीं मिल सका। पकड़े जाने के डर से वह उसे अपनी रिश्तेदारी में छोड़ गए। एसओ ने बताया कि आरोपी पति के बयानों के आधार पर केस में धारा 364 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति सहित अन्य आरोपियों पर ये धाराएं लगाईं
धारा 341-किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकना
धारा 365- अपहरण
धारा 354- महिला के प्रति अश्लील टिप्पणी व इशारे करना
धारा 504-गाली-गलौज, धारा 506-जान से मारने की धमकी देना
धारा 364-हत्या करने के लिए अपहरण

पत्नी का अपहरण कर कार में न्यूड कर घुमाया
पत्नी का अपहरण कर उसे निर्वस्त्र कर कार में घुमाने के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति और उसके साथियों ने विरोध करने पर मारपीट की। शिक्षिका की तहरीर के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पति ने बताया कि वह पत्नी की हत्या करना चाहता था। पुलिस ने अपहरण और हत्या के लिए अपहरण की धारा बढ़ा दी है। एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विवाद के चलते वह कुछ समय से पति से अलग मां के साथ रह रही है।

आठ फरवरी को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रास्ते में पति और दो साथियों ने कार आगे लगाकर स्कूटी रोक ली। आरोप लगाया कि पति व उसके साथियों ने पिस्टल के बल पर धमकाते हुए उसे घसीटकर कार में डाल लिया। तीनों के हाथ में पिस्टल थी। उन्होंने कपड़े फाड़कर उसे कार में निर्वस्त्र कर दिया। विरोध करने पर उसे पिस्टल की बट से पीट दिया। आरोपी पहले उसे बाजपुर फिर स्वार, रामपुर ले गए। बाद में वे उसे स्वार रामपुर के ग्राम चौखंडी में अपने रिश्तेदार के यहां छोड़ गए।

शिक्षिका की तहरीर पर पति सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कबूला है कि वह पत्नी की हत्या करना चाहता था। केस में धारा 364 की बढ़ोतरी की गई है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...