Friday, September 18, 2026
Home Crime India सगाई के बाद प्रेमिका का गर्भपात कराने और 50 लाख मांगने पर...

सगाई के बाद प्रेमिका का गर्भपात कराने और 50 लाख मांगने पर व्यापारी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना कौशांबी पुलिस ने बुलंदशहर के रहने वाले एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। व्यापारी पर उसकी प्रेमिका और मंगेतर युवती ने आरोप लगाया है कि व्यापारी ने उसे दहेज में 50 लाख रुपए मांगे थे और उससे शारीरिक संबंध बनाकर उसका गर्भपात भी करवाया था। पैसे ना मिलने पर व्यापारी ने दूसरी लडक़ी से शादी कर ली। गाजियाबाद के थाना कौशांबी के वैशाली में रहने वाली एक युवती ने बुलंदशहर के रहने वाले कार शोरूम के मालिक अमन गोयल और उनकी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवती के मुताबिक मई 2020 में शादी की एक साइट पर उसका परिचय अमन गोयल से हुआ था। उसके बाद वह लोग आपस में बात करने लगे। इसके बाद दोनों के परिवार भी मिले। परिवारों की रजामंदी से 29 नवंबर 2020 को दोनों की सगाई हो गई। सगाई फाइव स्टार होटल में हुई जिसमें अमन गोयल को सोने के जेवर के अलावा रिश्तेदारों को मिलाई भी दी गई। युवती का आरोप है कि उसके बाद अमन उसके घर आने लगा और नोएडा के होटल में ले गया। होटल में अमन ने कहा कि हमारी सगाई हो चुकी है और विवाह भी जल्द होगा, इसीलिए उसने शारीरिक संबंध बना लिए।
इसके बाद अमन लगातार युवती से मिलने लगा। युवती के मुताबिक अगस्त 2021 में वो गर्भवती हुई तो अमन ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करवा दिया।

युवती ने कहा कि दोबारा अमन ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि जब उसने अमन से शादी का जोर दिया तो अमन और अमन के परिवार वालों ने 50 लाख रुपए की डिमांड की। इसके लिए उन्हें 1 साल का समय दिया गया। युवती के पैरों के नीचे से तब जमीन खिसक गई जब अमन की पत्नी का फोन युवती के पास आया।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर अमन और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अमन को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...