लुधियाना। मोटरसाइकिल पर हैरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहे 2 नशा तस्करों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पुलिस ने गगनदीप सिंह निवासी चिमनी रोड व मोनू निवासी प्रीत नगर के रूप में की है।
सब-इंस्पैक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम शिमलापुरी टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर चैकिंग कर रही थी तो उक्त आरोपी पुलिस पाटी को देखकर वापस मुड़ने लगे तो शक होने पर आरोपियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। आरोपियों से हैरोइन बरामद की गई। अरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेकर आगे पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों को लेकर जांच की जा रही है।







