पंजाब। थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंस्पैक्टर राजवीर कौर के नेतृत्व में चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी प्रकट सिंह व पुलिस पार्टी ने गुमजाल बैरियर के निकट नाकाबंदी के दौरान राजस्थान की तरफ से आ रहे एक ट्रक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 10 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जीवन सिंह, गुरविंद्र सिंह, दिलबाग सिंह निवासी गांव मुगो सोही थाना कत्थूनंगल जिला अमृतसर के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।







