Saturday, September 19, 2026
Home Crime India कोसली में नकली शराब तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

कोसली में नकली शराब तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने कोसली में नकली शराब तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह द्वारा महंगी शराब की बोतलों में नकली शराब भर कर बेची जा रही थी। पुलिस ने मौके से शराब से भरी व खाली बोतलें और महंगी शराब के लेबल व होलोग्राम भी बरामद किए हैं। इस गिरोह द्वारा कोसली के एक बंद पड़े स्कूल में अवैध रूप से नकली शराब तैयार की जा रही थी।

इस बारे में रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिजली पावर हाऊस कोसली के पास एक बंद पड़े स्कूल के कमरों में अवैध रूप से शराब तैयार की जा रही है। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर जाकर छापेमारी की और वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी देर सांय कनीना से की गई है जिससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब जिसमें 3452 खाली बोतल, 1404 बोतल नकली अग्रेजी शराब, 10425 बोतल के ढक्कन, 2895 गत्ता पेटियां, 118728 लेबल, 115287 होलोग्राम, ढक्कन लगाने की दो मशीने जब्त की है। इसके साथ ही मौके से आई 20 गाड़ी व 154650/- रूपये बरामद किए है। रेवाड़ी पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से अवैध शराब का गोरखधंधा करने वालों पर कमर तोड़ प्रहार किया है। सहारन ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। इसके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि इसे पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके। पूछताछ के दौरान मौके पर मौजूद आई-20 गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 154650/- रुपए व 10 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का ओल्ड मोंक रम बरामद हुई। पुलिस द्वारा गाड़ी चालक से पूछताछ की गई। आरोपी से पूछताछ के दौरान टीम ने शराब की बोतल पर लगे होलोग्राम को क्यूआर कोड से चैक किया तो बोतलो पर लगे हुए होलोग्राम फर्जी पाए गए। बोतलों पर लगे हुए लेबलो को चैक करने पर पाया गया कि उनमें से किसी भी लेबल पर बैच नम्बर अंकित नही था।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने सह आरोपियों के साथ मिलकर बंद पड़े स्कूल के कमरो व गोदाम में नकली शराब तैयार करता है। गोदाम से तैयार की गई इस नकली शराब को लोड करके वह ठेकों पर बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुराने स्कूल के दो कमरों में बने गोदामों को बारी-बारी चैक किया गया जिसमें गोदाम के दोनो कमरो मे काफी मात्रा में शराब की खाली बोतले, गत्ता पेटिया आदि रखे हुए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली में आबकारी अधिनियम व भारतीय दण्ड सहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री करने वाले लोगों को पकडऩे के लिए पुलिस विभाग के ग्राम प्रहरियों द्वारा डेटा एकत्रित करते हुए टीमों के साथ मिलकर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को तुरंत पकड़ा जा सके। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय-समय पर बैठकें करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट ली जाती है ताकि इस दिशा में सार्थक प्रयास करते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...