Friday, September 18, 2026
Home Crime India युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर की हत्या, यह थी...

युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर की हत्या, यह थी वजह 

सिरसा। सिरसा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां जिले में युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मृतका महिला विधवा है और एक बच्चे की मां भी है। युवक ने अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद युवक को लगा कि उसने गलत किया है तो उसने अपनी प्रेमिका को अपनी बाइक पर उठाया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शादीशुदा थी मृतका महिला
जानकारी के मुताबिक जगदेव सिंह चौक पर रहने वाली 32 वर्षीय सुमन का शहर की बत्रा वाली गली में रहने वाले 25 वर्षीय सन्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुमन के पति सुरेश कुमार की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। वह एक बच्चे की मां थी। शुरुआती जांच में पता चला है सुमन व सन्नी एक साथ कॉस्मेटिक की दुकान में काम करते थे। वहीं से दोनों में प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो गई। कुछ दिनों से सन्नी को शक था कि सुमन किसी दूसरे शख्स के साथ संपर्क में है। सन्नी सुमन के चरित्र पर संदेह करने लगा। शनिवार रात को उसने सुमन को मिलने शहर के टाउन पार्क में बुलाया।

यहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद तैश में आकर सन्नी ने सुमन के पेट में चाकू घोंप दिया। सूत्रों के अनुसार प्रेमी सन्नी को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका सुमन की मौत हो चुकी है तो वह फरार होने की बजाए सीधा पुलिस के पास पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...