Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दो माह में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 12.80 लाख...

दो माह में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 12.80 लाख रुपये ठगे 

हरियाणा। दादरी के गांव मिर्च निवासी भाई-बहन से दो माह में पैसे तीन गुना करने का झासा देकर 12.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के आधार पर बौंदकलां थाना पुलिस ने हिसार निवासी पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी की रकम आरोपियों ने तीन बार में ली।

शिकायत में महिला सुनीता ने बताया कि उसका भाई कृष्ण बेरोजगार है। इसके चलते उसने हिसार जिले की गोपाल की ढाणी निवासी अपने परिचित राजकुमार से नौकरी की बात की। इस पर राजकुमार ने उससे कहा कि उसका दोस्त सुधीर व्यापार करता है और इसमें पैसा लगाने वाले लोगों को काफी मुनाफा होता है। उसने कहा कि बिजनेस में पैसे लगाकर दो माह में ही तीन गुना करके देते हैं। इसके बाद उसने राजकुमार की बातों में आकर सितंबर 2022 में उसके खाते में दो लाख रुपये डाल दिए। बाद में राजकुमार और सुधीर ने महिला सुनीता से कहा कि कंपनी में अच्छा ऑफर चला है और वह इसमें एक मोटी रकम लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकती है।

सुनीता के अनुसार, इसके बाद उसने अपने जेठ सज्जन से 3.70 लाख रुपये उधार लेकर सुधीर के खाते में डलवा दिए। बाद में दो लाख रुपये सुधीर के पिता रोहताश के खाते में भी भेज दिए। इसके बाद उसके भाई ने बताया कि आरोपियों ने उससे भी 5.14 लाख रुपये तीन गुना करने के लिए रखे हैं। बाद में शक के आधार पर उसने जांच की। जब उसने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया और कंपनी के भगौड़ा होने की बात कही। अब सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने हिसार जिले की गोपाल की ढाणी निवासी राजकुमार और फांसी निवासी रोहताश और उसके बेटे सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...