Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पदस्थ हवलदार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

पदस्थ हवलदार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

मध्य प्रदेश। गोराबाजार थाने में पदस्थ हवलदार उर्मिलेश ओझा को लोकायुक्त संगठन जबलपुर की टीम ने गुरुवार रात 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। उसे थाने से चंद कदम दूर चौराहे पर पकड़ा गया। उर्मिलेश को बाद में जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इधर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए हवलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रिज रोड निवासी संदीप यादव ने वर्ष 2019 में एक व्यक्ति से जमीन का सौदा किया था। इस दौरान संदीप को उक्त व्यक्ति ने कुछ रुपये दिए। लेकिन बाद में सौदा रद्द हो गया। संदीप को उक्त व्यक्ति को कुछ रकम देनी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते संदीप रुपये नहीं लौटा पा रहा था। इसके चलते उक्त व्यक्ति ने मामले की शिकायत गोराबाजार पुलिस से की। थाने के अधिकारियों ने इस शिकायत की जांच हवलदार उर्मिलेश ओझा को दी।

कई बार धमकाया, मांगे थे 50 हजार
शिकायत मिलने के बाद हवलदार ओझा ने संदीप से संपर्क किया और उक्त व्यक्ति की पूरी रकम लौटाने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं हवलदार ओझा ने उसे यह भी धमकी दी कि यदि वह उक्त व्यक्ति की रकम नहीं लौटाता और उसे 50 हजार रुपये नहीं देता, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद संदीप ने मामले की शिकायत लोकायुक्त संगठन से की।

रुपये लेकर थाने के बाहर बुलाया
संदीप ने हवलदार ओझा से बातचीत की। सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ। रिश्वत की रकम लेकर हवलदार ने संदीप को गुरुवार रात थाने के बाहर चौराहे पर बुलाया। यह जानकारी संदीप ने लोकायुक्त संगठन के अधिकारियों को दी। वे पहले से वहां पहुंच गए। जैसे ही संदीप ने हवलदार ओझा को 40 हजार रुपये दिए, वहां मौजूद टीम ने ओझा को दबोच लिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...