Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand दृष्टिबाधित छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 20 साल कैद...

दृष्टिबाधित छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 20 साल कैद की सुनाई सजा 

देहरादून। सरकारी आवासीय शिक्षण संस्थान में दृष्टिबाधित छात्रा से दुष्कर्म और अन्य छात्राओं से छेड़खानी करने वाले संगीत शिक्षक को न्यायालय ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िताओं की शिकायतें दबाने में तत्कालीन वाइस प्रिंसिपल को भी कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए छह माह कैद की सजा सुनाई। इस मामले में एक मुख्य पीड़िता समेत कुल नौ पीड़िताएं शिक्षक की दरिंदगी का शिकार हुई थीं। स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने संगीत शिक्षक पर कुल 55 हजार रुपये और वाइस प्रिंसिपल पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि अगस्त 2018 में बाल कल्याण समिति को शिक्षण संस्थान में दृष्टिबाधित छात्राओं के साथ छेड़खानी की शिकायत मिली थी।

इस पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कविता शर्मा की अध्यक्षता में इस मामले की जांच की गई। जांच के बाद अध्यक्ष कविता शर्मा की ओर से संस्थान के संगीत शिक्षक सुचित नारंग के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो एक के बाद एक नौ दृष्टि बाधित छात्राओं के साथ इस तरह की घटना होने की बात सामने आई। पता चला कि सुचित नारंग इन छात्राओं को संगीत कक्षा में बुलाता था। वहां पर उनसे गंदी हरकतें करता था।

सुचित पर आरोप था कि उसने इन छात्राओं में से एक के साथ दुष्कर्म भी किया। इसकी शिकायत जब उन्होंने प्रबंधन से की तो प्रबंधन भी इस बात को छुपाने में लगा रहा। तत्कालीन वाइस प्रिंसिपल डॉ. अनुसूइया शर्मा ने भी इस मामले को दबाने की कोशिश की। दूसरे कर्मचारियों और छात्रा के अभिभावकों से गवाही न देने को कहा। इस पूरे मामले में पुलिस ने प्राथमिक जांच करने के बाद शिक्षक सुचित नारंग, तत्कालीन डायरेक्टर अनुराधा डालमिया, वाइस प्रिंसिपल अनुसूइया शर्मा, छात्रा की अभिभावक और लखनऊ के आश्रम की कर्मचारी पूर्णिमा के खिलाफ पोक्सो की विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में अभियोजन की ओर से पीड़िताओं समेत कुल 21 गवाह पेश किए गए।

इनके आधार पर सुचित नारंग को दुष्कर्म का दोषी पाया गया। जबकि, अनुसूइया शर्मा बातें छुपाने और गवाहों को चुप कराने में दोषी पाई गईं। डायरेक्टर अनुराधा डालमिया के खिलाफ ट्रायल पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इस मामले में स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने दोषी शिक्षक सुचित नारंग को दुष्कर्म के दोष में 20 साल कठोर कारावास और अलग-अलग धाराओं में कुल 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि, अनुसूइया शर्मा को छह माह और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

जिस पीड़िता के साथ सुचित नारंग ने दुष्कर्म किया था उसे लखनऊ के एक आश्रम से लाया गया था। उस वक्त इस छात्रा की अभिभावक तेजी कौर थी। जबकि, पूर्णिमा लखनऊ के आश्रम की कर्मचारी। इन दोनों पर भी मामले को दबाने का आरोप लगा था। कोर्ट ने इन दोनों के मामले में अलग से विचार किया लेकिन उनके खिलाफ कोई साक्ष्य न मिल पाने से उन्हें बरी कर दिया गया।

इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से कुल दो गवाह पेश किए गए थे। बचाव ने सजा के प्रश्न पर तर्क दिया कि शिक्षक सुचित नारंग देख नहीं सकते हैं। लिहाजा उन्हें कम से कम सजा दी जाए। लेकिन, अभियोजन ने इस मामले में मजबूत तर्क प्रस्तुत किए। अभियोजन की ओर से कहा गया कि सुचित के प्रति दया का कोई भाव नहीं होना चाहिए। क्योंकि, जिस छात्रा के साथ उसने दुष्कर्म किया वह भी देख नहीं सकती थी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...