Thursday, June 18, 2026
Home Crime India पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की घर में घुसकर की गई हत्या

पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की घर में घुसकर की गई हत्या

उज्जैन। देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की किसी ने घर में घुसकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी तुरंत नरवर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

गोलीकांड नहीं धारदार हथियारों से हुई हत्या
उज्जैन में डबल मर्डर होने की चर्चा सुबह से ही चारों ओर फैल गई। जिसको लेकर अलग-अलग बातें भी कहीं जा रही थी कोई कह रहा था कि दंपती को गोली मारी गई है तो कोई अन्य तरीके से इन्हें करने की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हत्याकांड धारदार हथियार से हुआ है। घटनास्थल पर कोई भी फायर नहीं हुआ है। लूट के बारे में उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है, जिसके बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकेगा।

बताया जाता है कि देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार रात घर में थे। अचानक लूट की नीयत से कुछ लोग घर में घुसे और उन्होंने रामनिवास और उसकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटनाक्रम की जानकारी आज सुबह जैसे ही नरवर थाना प्रभारी मुकेश जारदार को लगी तो उन्होंने तुरंत इस घटना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और एफएसएल की टीम पहुंची जो की जांच करने में जुटी हुई थी।

मकान में लगे थे सीसीटीवी कैमरे
बताया जाता है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस का मानना है कि कैमरे में कहीं न कहीं आरोपी जरूर नजर आ रहे होंगे, लेकिन अभी किसी ने इसके फुटेज देखे नहीं है। अगर इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज मिलता है तो यह हत्याकांड को जल्द सुलझाया जा सकता है।

अकेले रहते थे दंपती
बताया जाता है कि मृतक रामनिवास कुमावत के दो पुत्र हैं लेकिन उनके साथ गांव में कोई नहीं रहता था। पुलिस इस बात का भी पता लग रही है कि यह हत्याकांड को अंजाम देने वाले लोगों को इसकी जानकारी थी कि दंपति घर में अकेले रहते हैं इसीलिए उन्हें आसानी से मार दिया गया। 

RELATED ARTICLES

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...