Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में युवक को पांच साल...

अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में युवक को पांच साल कैद की सुनाई सजा 

चंडीगढ़। जिला अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में युवक को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 21,000 रुपये जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने आरोपी मुर्शीद को बुधवार को दोषी करार दिया था। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि दोषी की यह घिनौनी हरकत समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इसके लिए दोषी दया नहीं सजा का हकदार है। दोषी की पहचान डड्डूमाजरा निवासी मुर्शीद उर्फ मोनू (32) के रूप में हुई है। दोषी मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 26 जुलाई 2022 को आरोपी मुर्शीद के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह चंडीगढ़ में अपने चाचा और चाची के साथ एक सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। 12 अप्रैल 2021 को उसने सेक्टर-15 के एक स्कूल में दाखिला लिया था। अगस्त 2021 में उसने एक ब्यूटी पार्लर में काम करना शुरू किया। पार्लर का काम सीखने के लिए दोपहर 3 से रात 8 बजे तक जाया करती थी। मुर्शीद उसे पार्लर का काम भी सिखाता था। पार्लर का काम सिखाने के दौरान मुर्शीद ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके निजी अंगों को छुआ। उसने घटना के बारे में अपने क्लास टीचर को बताया, जिन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया। इसके बाद इसकी शिकायत सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी गई। पीड़िता और मुर्शीद का मेडिकल कराया गया। इसके बाद मुर्शीद को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...