Friday, September 18, 2026
Home Crime India 19 वर्षीय लड़के की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

19 वर्षीय लड़के की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

जालंधर। लेदर कॉम्प्लेक्स के पास बीते दिनों हुए अंकुर हत्याकांड के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने फरार आरोपी को यू.पी. से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों लेदर कॉम्प्लेक्स के पास अंकुर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कमिश्नरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अन्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद यू.पी. भाग गए हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपियों को गांव इदनापुर थाना फखरपुर, जिला बहराइच उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र देव राज वर्मा निवासी 54 सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल पहले ही बरामद हो चुका है, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और धारदार हथियार भी बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...