Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Uttarakhand मृतक का चचेरा भाई ही निकला हत्यारा, पत्थरों से वार कर की...

मृतक का चचेरा भाई ही निकला हत्यारा, पत्थरों से वार कर की थी युवक की निर्मम हत्या

पुलिस ने दूधली के जंगल से युवक का शव मिलने की गुत्थी सुलझाई ,चचेरा भाई गिरफ्तार

जगंल में शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा

देहरादून। पुलिस ने दूधली के जंगल से युवक का शव मिलने की गुत्थी को 24 घण्टे के अंदर सुलझा कर हत्यारे चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। दून पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि मृतक का चचेरा भाई ही हत्यारा निकला।

यह है पूरा मामला

बीते सोमवार 22 जनवरी को थाना क्लेमेन्टाउन को वन विभाग के कर्मियों द्वारा टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी गई कि दूधली चौकी के सामने जंगल के अन्दर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था, जिसे उसके परिजन घर ले गए। मृतक के विषय में जानकारी करने पर मृतक की पहचान अमित कुमार निवासी दूधली के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कि कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। युवक के चेहरे व सर पर आई चोटों को देखकर परिजनो तथा स्थानीय व्यक्तियों ने किसी जंगली जानवर के हमले में अमित उपरोक्त की मृत्यू होने की आशंका जताई गई, परन्तु मृतक की चोटों से उक्त घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी।

घटना की संदिग्धता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेन्टाउन को घटना की विस्तृत जांच कर सत्यता का पता लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर घटना की विस्तृत जांच हेतु पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो किसी जानवर द्वारा हमला किये जाने के सम्बन्ध में कोई साक्ष्य मौके से प्राप्त नहीं हुए। परिजनों व आस-पास के लोगो से पूछताछ में घटना के दिन मृतक का उसके तीन अन्य दोस्तों 1-राजेंद्र उर्फ़ राजन , 2-सुनील , 3- मुकेश, जो मृतक का चचेरा भाई है के साथ दिन के समय दूधली स्थित जंगल की तरफ जाना तथा रात्रि में उसके साथ गये अन्य लोगों का वापस अपने घरों में आना ज्ञात हुआ। घटना के सम्बन्ध में मृतक की बहन श्रीमती दीपा देवी द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध उसके भाई की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में थाना क्लेमेन्टाउन पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर थाना क्लेमेन्टाउन में मु0अ0सं0: 02/24 धारा: 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान मृतक के साथ गये उसके तीनों दोस्तों को चौकी दूधली पर बुलाकर पुलिस द्वारा अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मृतक के चचेरे भाई मुकेश कुमार की बातों पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने चचेरे भाई अमित कुमार की हत्या करना स्वीकार किया गया। जिसे मौके से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया आलाक़त्ल पत्थर व घटनास्थल से कुछ दूर खून लगे लोअर और चप्पलों को बरामद किया गया।

मृतक के परिजनों द्वारा घटना में जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई गई थी परंतु प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा घटना के हर पहलू की विस्तृत जांच की गई, जिससे घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का त्वरित खुलासा किया गया :- एसएसपी देहरादून

विवरण पूछताछ:-

पूछताछ में अभियुक्त मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि वह कारपेंटर का कार्य करता है दिनांक: 21-01-24 को मृतक अमित अपने 02 अन्य दोस्तों राजन और सुनील के साथ जंगल में पार्टी करने गया था, दोपहर बाद सुनील ने उसे फोन कर जगल में बुलाया, जहां उन चारों ने एक साथ बैठकर शराब पी शाम के समय करीब 05 बजे राजेन्द्र अपने घर चला गया तथा उसके कुछ देर बाद ही सुनील भी मौके से अपने घर को चला गया। इस बीच मृतक अमित के मोबाइल पर किसी का फोन आया तथा अमित द्वारा अभियुक्त मुकेश पर उक्त व्यक्ति से बात करने के लिये जोर देने लगा। जिस पर उन दोनो आपस में विवाद हो गया तथा मृतक अमित के अभियुक्त मुकेश से गाली गलौच करने पर अभियुक्त मुकेश द्वारा मृतक अमित को नीचे गिराते हुए पास पडे एक बडे पत्थर से उसके सर पर 03-04 वार कर उसकी हत्या कर दी तथ मौके पर पडी शराब की बोतल को फोडकर उसके कांच से मृतक के चेहरे व सर के पिछले हिस्से में गहरे घाव बना दिये, जिससे कि किसी जानवर के हमले से अमित की मृत्यू होना दर्शाया जा सके। उसके पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने खून लगे हुए लोअर तथा चप्पलों को पकडे जाने के डर से घटना स्थल थोडी दूरी पर ही छिपा दिया तथा वापस अपने घर आकर सो गया। सुबह जब मृतक के परिजनो द्वारा उसकी लाश जंगल में पडी होने की सूचना मिली तो अभियुक्त भी परिजनो तथा गांव वालों के साथ मौके पर गया तथा लोगों से अत्यधिक जोर देकर अमित की मृत्यू जंगली जानवर के हमले से होने की बात कहने लगा।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...