Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India लापता बुजुर्ग की उनके बेटे ने ही की थी हत्या, पत्नी को...

लापता बुजुर्ग की उनके बेटे ने ही की थी हत्या, पत्नी को भी गोली मारकर भाग था आरोपी 

सोनीपत। महावीर कॉलोनी से लापता बुजुर्ग की उनके बेटे ने ही हत्या कर दी थी। इसका खुलासा उत्तराखंड के मसूरी थाना की पुलिस ने किया है। आरोपी ने उत्तराखंड में अपनी पत्नी को गोली मारने के साथ ही दो पुलिस कर्मियों को भी गोली मार रखी है। उसे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा था। मामले का पता सोनीपत की सिविल लाइन थाना पुलिस को लगने के बाद अब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आने के बाद पूछताछ करेगी। महावीर कॉलोनी से 18 सितंबर 2023 को बुजुर्ग प्रभुदयाल (65) लापता हो गए थे।

मामले में उत्तराखंड की मसूरी पुलिस ने खुलासा किया है कि प्रभुदयाल की बेटे शुभम ने हत्या कर दी थी। प्रभुदयाल के लापता होने पर सेक्टर-14 निवासी उनके साले के बेटे आशीष वधवा ने अपने फूफा के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मसूरी पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाया है। उत्तराखंड पुलिस सोनीपत में जांच करने पहुंची और सिविल लाइन थाना सोनीपत पुलिस से जानकारी ली। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया अब पुलिस अब प्रभुदयाल मर्डर केस में आरोपी शुभम को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पिता की हत्या कर मुजफ्फरनगर के पास नहर में फेंकने की बात कबूल की है।

आरोपी शुभम पर आरोप है कि उसने मसूरी में हुई पुलिस की मुठभेड़ में मालदेवता पुलिस चौकी इंचार्ज के पेट में गोली मार दी। पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर काबू किया। वह मसूरी के रायपुर में अपनी पत्नी को गोली मारकर भाग गया था। उसने मसूरी स्थित होम स्टे में पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया। उसने रायपुर थाने के दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली मार दी थी। बाकी पुलिसकर्मी दरोगा को संभालने लगे तो वह भाग गया था। पुलिस ने उसे कुठाल गेट से पहले काबू किया था। वह अस्पताल में भर्ती है। उसने 13 जनवरी की शाम को अपनी पत्नी तानिया को गोली मारी थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...