Friday, September 18, 2026
Home Crime India दुष्कर्म-हत्या के बाद चुपचाप दफना दी गई थी लड़की, पुलिस ने कब्र...

दुष्कर्म-हत्या के बाद चुपचाप दफना दी गई थी लड़की, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

रांची। झारखंड के चाईबासा जिला अंतर्गत गुआ थाना क्षेत्र के काशिया-पेचा गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसकी मां पर दबाव डालकर वारदात के बारे में न सिर्फ पुलिस को सूचित करने से रोका, बल्कि शव को भी चुपचाप दफन करने पर मजबूर कर दिया।
वारदात के एक हफ्ते के बाद लडक़ी की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने लडक़ी का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिस लडक़ी की हत्या हुई, उसके पिता एक मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें गांव में बेटी की हत्या कर उसे दफन कर दिए जाने की जानकारी तीन-चार दिनों के बाद हुई।

इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा। बताया गया कि लडक़ी 3 जनवरी को दोपहर लगभग एक बजे गांव के समीप बांगुरकिया जंगल में मवेशी चराने गई थी। वह वापस जंगल से नहीं लौटी तो उसकी मां, परिजन और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। 7 जनवरी को उसका शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में संदिग्ध स्थिति में मिला। उसके मुंह और गले में कपड़ा लपेटा गया था। सिर पर भी जख्म था। गांव के लोग खुद उसका शव उठाकर लाए। लडक़ी की मां ने पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन उसे कुछ दबंग लोगों ने रोक दिया। इसके बाद उसका शव दफना दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...