Friday, September 18, 2026
Home Crime India रोहतास के ग्रामीणों ने लड़के की हत्या के बाद डायन के शक...

रोहतास के ग्रामीणों ने लड़के की हत्या के बाद डायन के शक में महिला को पीट-पीटकर मार डाला

पटना। बिहार के रोहतास जिले में चार वर्षीय लडक़े की हत्या से गुस्साए पीडि़त परिवार और अन्य ग्रामीणों ने डायन होने का आरोप लगाते हुए एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। चार वर्षीय शिवम कुमार रविवार शाम को अपने घर से गायब हो गया था। उसका शव अग्रेर थाना अंतर्गत आकांशी गांव में जूट के थैले में छिपा हुआ दशरथ सिंह नामक व्यक्ति के घर के पास मिला।

एक ग्रामीण ने कहा, हमने गांव में हर जगह तलाश की, लेकिन शिवम कहीं नहीं मिला। रविवार रात करीब 10 बजे हमने दशरथ सिंह के घर के पास जोरदार धमाके की आवाज सुनी। जब हम जांच करने के लिए वहां पहुंचे, तो हमें एक जूट का थैला मिला जिसमें शिवम का शव था। चूंकि जूट का थैला दशरथ सिंह के घर के पास मिला था, इसलिए ग्रामीणों ने मान लिया कि हत्या में वह या उसके परिवार के सदस्य शामिल हैं। गांव वाले दशरथ सिंह की पत्नी चिंता देवी पर डायन होने का आरोप लगाते थे और उसी को बच्चे की हत्या का जिम्मेदार ठहराया। बच्चे के पिता जग्गू सिंह के परिवार के सदस्यों और कुछ ग्रामीणों ने एकजुट होकर चिंता देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

रोहतास के एसपी विनित कुमार ने कहा, बच्चा रविवार शाम को लापता हो गया और उसका शव दशरथ सिंह नामक व्यक्ति के घर के पास पाया गया। ग्रामीणों ने गुस्से में आकर उसकी पत्नी चिंता देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सासाराम उपमंडल के एसडीपीओ अग्रेर थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। वे घटना की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिवार के लोग गांव से भाग गए हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...