Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सैलून में बाल कटवाने गये सरपंच की युवक ने गोलियां मारकर की...

सैलून में बाल कटवाने गये सरपंच की युवक ने गोलियां मारकर की हत्या 

पंजाब। तरनतारन में सुबह नौ बजे एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अड्डा झबाल गांव के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा सैलून में बाल कटवाने आए थे। उसी दौरान बाइक पर आए बदमाश ने उनके पेट में दो गोलियां मारी। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर के अस्पताल ले जाया गया, वहां उनकी मौत हो गई।

आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। एक युवक सड़क पर ही बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। उसका साथी सरपंच को गोलियां मारकर आया तो दोनों फरार हो गए। सैलून संचालक विजय ने बताया कि वहां 3-4 लोग बैठे थे। युवक कंबल लपेटकर आया। उसने कहा कि मुझे दाढ़ी कटवानी है। उन्होंने कहा कि अभी टाइम नहीं है, थोड़ा देर इंतजार करना होगा। तब तक बैठ जाओ। इसके बाद वह वहां खड़ा रहा। तब तक सरपंच कटिंग करवाकर फ्री हो गए थे। जैसे ही वह किनारे गए तो युवक ने गोलियां चला दी, जिससे सरपंच सैलून के अंदर ही गिर पड़े। वहां मौजूद बाकी लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गए।

तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर ने कहा कि  सुबह करीब नौ बजे सरपंच सोनू विजय सैलून में कटिंग करवा रहे थे। बदमाश सैलून के अंदर आया। वहां युवक पांच मिनट खड़ा रहा। सरपंच ने कटिंग कराई। उसके बाद वह वेटिंग वाली जगह पर बैठ गए। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गईं। उस वक्त सरपंच का हथियार भी गाड़ी में पड़ा था। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनकी जर्मनी में रहने वाले अमृतपाल बाठ से रंजिश थी। कुछ दिन पहले फेसबुक पर उन्हें धमकी मिली थी।

सोनू चीमा की विदेश में रहने वाले अमृतपाल नाम के व्यक्ति के साथ रंजिश चल रही थी। उस पर पहले से 17-18 पर्चे दर्ज हैं। सोनू चीमा को सोशल मीडिया के जरिये भी धमकी दी गई थी। सोनू चीमा का फिलहाल कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह बाठ खुद पर दर्ज अधिकतर मामलों को लेकर सोनू चीमा को आरोपी ठहराता था। एक साथ कई मामले दर्ज होने के बाद वह दो साल पहले फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश भाग गया था। अधिकतर मामलों में वह भगोड़ा करार दिया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...