Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Uttarakhand मामूली झगड़े में बाल्टी से पीट-पीटकर की अंडा विक्रेता की निर्मम हत्या 

मामूली झगड़े में बाल्टी से पीट-पीटकर की अंडा विक्रेता की निर्मम हत्या 

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में अंडा विक्रेता की मामूली झगड़े में बाल्टी से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का पूर्वी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू (35) आईआईटी के शताब्दी द्वारा के पास अंडे विक्रेता है। रात करीब ग्यारह बजे के आसपास आकाश के दोस्त की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। मामूली झगड़े में आकाश अपने दोस्त का झगड़ा शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचा। इस बीच दोस्त के साथ झगड़ रहे युवकों ने आकाश पर हमला शुरू कर दिया। पास में रखी एक स्टील की बाल्टी उठाई और आकाश की छाती और सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुड़की कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि परिवार की तहरीर पर आरोपी अभिषेक पुत्र महक सिंह निवासी बिंदु खड़क कोतवाली झबरेड़ा समेत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल बाल्टी बरामद की है।

पुलिस की लेटतीफी पर उठे सवाल:  मृतक आकाश के परिजनों के मुताबिक झगड़े के वक्त सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक आकाश को हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के लिए एक कार से आकाश को सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने आकाश को चेकअप में मृतक घोषित कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस यदि घटनास्थल पर सतर्कता दिखाई होती तो सभी हमलावर पकड़े जा सकते थे। एक हमलावर को तो परिवार के लोगों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा था। यदि पुलिस समय रहते स्थिति को भांप लेती तो शायद आकाश की जान बच सकती थी और सभी हमलावर भी रात में ही पकड़े जा सकते थे।

3 महीने बाद बनने वाला था बाप: आकाश की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। परिवार की जिम्मेदारियां का बोझ आकाश के ही कंधों पर था। हालांकि आकाश के तीन भाई और एक बहन भी है। लेकिन परिवार को हर सुख दुख में आकाश का ही सहारा था। काफी समय पूर्व आकाश की माता का स्वर्गवास हो गया था। आकाश की पत्नी फिलहाल छह माह की गर्भवती है। एक दो साल का बच्चा भी है। परिवार में कुछ महीने बाद नई किलकारी की आवाज गूंजने वाली है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...