Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India पैदल जा रहे युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग,...

पैदल जा रहे युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग, आरोपी फरार 

हरियाणा। करनाल के निसिंग क्षेत्र के गोंदर गांव में पैदल जा रहे एक युवक पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दो राउंड फायर किए। इसमें एक गोली युवक के घुटने पर लगी और वह गिर गया, लेकिन कुछ मिनट बाद वह जैसे ही उठने लगा तो बदमाशों ने दूसरी गोली उसकी जांघ पर मार दी। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

सूचना पाकर थाना प्रभारी जंगशेर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाई और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और सोमवार की शाम को एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मामला देर रात का है। गोली लगने से घायल युवक मुकेश को परिजन निसिंग के सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोंदर निवासी मुकेश (24) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवर है। शाम को उसका भाई राकेश और जीजा सचिन व मोहित दिल्ली से अपने घर के लिए निसिंग गुरुद्वारा के पास आ रहे थे।

उन्हें घर लाने के लिए वह अपनी कार गुरुद्वारा के समीप से लेकर अपने गांव गोंदर घर पर पहुंचा। इसके बाद वह कार मोहित के घर खड़ी करके अपने घर के लिए पैदल श्मशान घाट के पास से निकल रहा रहा। उस समय रात के 9.30 बज चुके थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात लोग अपना मुंह ढके हुए हाथ में पिस्तौल लेकर डाचर की तरफ से आए और उस पर फायर कर दिया। जिससे पहली गोली उसके घुटने पर लगी और वह गिर गया।

गोली लगने के बाद जब वह उठने लगा तो बदमाशों ने बाइक रोककर दोबारा उस पर फायर कर दिया। दूसरी गोली उसकी दाहिनी जांघ में लगी। जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद उनके पास भाई राकेश, मोहित और जीजा सचिन आए। उन्होंने उसे घायल अवस्था में करनाल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाने के पश्चात उसके परिवार जनों ने उसका निजी अस्पताल में दाखिला करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...