Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Uttarakhand संपत्ति कब्जाने के लिए जीजा ने साथियों संग मिलकर की युवक की...

संपत्ति कब्जाने के लिए जीजा ने साथियों संग मिलकर की युवक की हत्या 

हरिद्वार। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में युवक की हत्या उसके जीजा ने ही संपत्ति कब्जाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शव को रेत में दबाकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी जीजा सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी गढ़वाल और एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। शुक्रवार को सीसीआर सभागार में आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया। आईजी ने बताया कि 30 दिसंबर को बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा नदी के किनारे रेत में शव बरामद हुआ था। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में भिजवा दिया था। दो जनवरी को मकसूद निवासी सिरचांदी भगवानपुर ने शिनाख्त अपने पुत्र मुकीम के रूप में की थी।

पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। सीआईयू व पुलिस टीमें जांच में जुटी थीं। खोजबीन करते हुए 48 घंटे के भीतर शेरपुर अड्डा बिहारीगढ़ सहारनपुर से हत्या के आरोपी अमजद निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर, साईर अली उर्फ छोटा निवासी मुकर्रमपुर कालावाला थाना भगवानपुर, गुफरान निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि मुकीम अपने पिता का इकलौता बेटा था। पिता के पास मुनाफे वाली बहुत जमीन थी। मुकीम के जीजा अमजद ने षड्यंत्र रचकर जमीन की वसीयत अपने नाम करवा ली थी।

मुकीम की शादी तय होने का पता चलने पर अमजद को लगा कि संपत्ति अब हाथ से निकल गई। इसलिए उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 29 दिसंबर की रात मुकीम को बुलाया। आरोपियों ने मिलकर पहले शराब पी और जबरन मुकीम को पिलाई। इसके बाद तेलपुरा नदी पर ले जाकर दो आरोपियों ने हाथ, पैर पकड़े और एक ने गमछे से गला घोंटा। अधमरा होने पर गाड़ी खींचने वाली चेन के बोल्ट को इसके गले में घोंपकर हत्या कर दी। बुग्गावाला एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी अमजद के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने में डकैती और गुंडा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। साईर अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आर्म्स एक्ट, चोरी के मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...