Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर से 5 किलो चरस बरामद

अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर से 5 किलो चरस बरामद

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 26 लाख रुपए

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व बागेश्वर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बागेश्वर। जिले के थाना बैजनाथ क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त दयाकिशन तिवारी पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त बताया कि वह यह चरस पहाड़ों से अलग-अलग व्यक्तियों से खरीद कर लाल कुआं/ रुद्रपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को कंधार बैंड ग्वालदम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर में एनडीपीएस की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। ANTF कुमाऊं यूनिट ने वर्ष 2023 में 27 किलो 412 ग्राम चरस, 7 किलो 915 ग्राम अफीम व 1 किलो 391 ग्राम स्मैक की बरामदगी की थी।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-

दया किशन तिवारी पुत्र स्वर्गीय पूर्णानंद तिवारी, निवासी नियर अरिहंत स्कूल हल्दूचौड़. थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष

बरामद माल का विवरण-

5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536

एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-
1. निरीक्षक पावन स्वरूप
2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
3. अ0 उ0नि0 जगबीर शरण
4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
5. मुख्य आरक्षी संजय कुमार
6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
7. मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कंनवाल(तकनीकी सहयोग)

थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष बैजनाथ कुंदन रौतेला
2. अपर पुलिस उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश बबाड़ी
3. आरक्षी नरेंद्र कुमार
4. आरक्षी राजेश भट्ट
5. आरक्षी सुरेंद्र कुमार

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...