Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India होटल में युवती की हत्या कर बीएमडब्‍ल्‍यू में शव ले गए बदमाश

होटल में युवती की हत्या कर बीएमडब्‍ल्‍यू में शव ले गए बदमाश

गुड़गांव। होटल सिटी पॉइंट में सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 वर्षीय युवती की हत्या किए जाने के बाद उसके शव को लग्जरी गाड़ी में डालकर ले जाया गया है। शव को ले जाने की घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवती के परिजनों को जब युवती का मोबाइल बंद मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब होटल में जांच शुरू की तो पुलिस के हत्थे सीसीटीवी कैमरा लग गया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि वारदात के 24 से अधिक घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को युवती का शव नहीं मिला है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है और होटल संचालक से पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस की मानें तो मृतक गैंगस्टर संदीप गाडौली की मुंबई में हुए कथित एनकाउंटर मामले में गवाह थी।

एसीपी सिटी मुकेश कुमार ने बताया कि बलदेव नगर की रहने वाली 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा अपने परिजनों को कहकर गई थी कि वह अपने दोस्त होटल सिटी पॉइंट संचालक अभिजीत के साथ है। 2 जनवरी की रात को अचानक दिव्या का मोबाइल नोट रिचेबल हो गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता न लगने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस के हत्थे होटल के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लगा। एसीपी की माने तो प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि 2 जनवरी की अल सुबह करीब सवा चार बजे होटल संचालक अभिजीत, युवती व एक अन्य होटल के रिसेप्शन पर पहुंचे जहां से वह होटल के कमरा नंबर 111 में गए थे।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी की जांच के दौरान सामने आया कि रात करीब पौने 11 बजे अभिजीत व अन्य कमरे में से कुछ कंबल में लपेटकर ले जाते दिख रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह दिव्या का शव था जिसे ले जाया गया है। यह शव एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी में ले जाया गया जो अभी तक पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की मानें तो शव की तलाश में गुड़गांव सहित हरियाणा व पंजाब के अलग-अलग स्थानों में रेड की जा रही है।

पुलिस की मानें तो प्रारंभिक पूछताछ के दौरान होटल संचालक अभिजीत पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन मौके से हाथ लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जब जांच की गई तो मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी को आधार मानते हुए दिव्या की बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दिव्या गैंगस्टर संदीप गाडौली एनकाउंटर केस में मुख्य गवाह थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर इस वारदात के पीछे अभिजीत के साथ-साथ गैंगस्टर की बहन व अन्य पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ज्यादा कुछ भी बोलने से बच रही है। अब देखना यह होगा कि मामले में पुलिस क्या कार्रवाई अमल में लाती है और आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...