Wednesday, July 15, 2026
Home World Crime दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्युंग की गर्दन पर चाकू से...

दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्युंग की गर्दन पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

सियोल। दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्युंग पर दक्षिणपूर्वी शहर बुसान की यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बुसान के आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि ली पर उस समय हमला किया गया, जब वह शहर में एक नए हवाई अड्डे के निर्माण स्थल का दौरा कर रहे थे।

अधिकारियों की ओर से कहा गया कि मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख ली होश में हैं लेकिन उनकी सटीक स्थिति क्या है। इसकी अभी जानकारी नहीं है। दक्षिण कोरियाई मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि व्यक्ति ने ली की गर्दन को घायल करने के लिए चाकू जैसे हथियार का इस्तेमाल किया। ली 2022 का राष्ट्रपति चुनाव राष्ट्रपति यूं सुक येओल से मामूली अंतर से हार गए थे।

पार्टी के एक अधिकारी और अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ली को गंभीर हालत में स्थानीय विश्वविद्यालय अस्पताल ले जाया गया है। हमलावर की उम्र 50 से 60 साल के बीच थी। योनहैप ने कहा कि ली पर एक प्रस्तावित हवाईअड्डे की साइट का दौरा करते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। रिपोर्ट के अनुसार, हमले में उनकी गर्दन पर लगभग 1 सेमी की चोट आई है। योनहैप के मुताबिक, जिस अज्ञात हमलावर ने ली पर हमला किया था, उसने उनके नाम का कागज का मुकुट पहना था। बताया जा रहा है कि हमलावर ऑटोग्राफ मांगने के लिए ली के पास आया, फिर अचानक आगे बढ़ा और ताबड़तोड़ चाकू से उनपर हमला कर दिया।

योनहैप ने कहा कि तुरंत एक्शन दिखाते हुए हमलावर को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वाईटीएन टेलीविजन पर और एक्स पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो क्लिप में एक शख्स को ली पर हमला करते हुए देखा गया। इस हमले के बाद विपक्षी नेता जमीन पर गिर पड़े। सामने आई तस्वीरों में ली आखें बंद किए जमीन पर लेटे हुए देखे जा रहे हैं। वहीं, उनके साथ मौजूद लोग उनकी गर्दन को रूमाल से साफ करते हुए दिख रहे हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ली तो घायल हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

RELATED ARTICLES

कनाडा के सरे में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या

ओटावा- कनाडा के सरे शहर में एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे...

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हुई हत्या

विंडसर। कनाडा के विंडसर शहर में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी फैल गई है। जालंधर की रहने...

यूएस कैपिटल की सुरक्षा में हड़कंप, लोडेड शॉटगन के साथ युवक गिरफ्तार

कैपिटल की सीढ़ियों के पास पकड़ा गया हथियारबंद युवक वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन यूएस कैपिटल में एक 18 वर्षीय युवक को लोडेड शॉटगन के साथ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...