Saturday, September 19, 2026
Home Crime India महिला ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक होमगार्ड की फाड़ी वर्दी, मुकदमा दर्ज

महिला ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक होमगार्ड की फाड़ी वर्दी, मुकदमा दर्ज

सोनीपत। मामा-भांजा चौक पर तैनात ट्रैफिक होमगार्ड ने एक महिला ई-रिक्शा चालक पर हमला करने व वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि महिला चौक पर ई-रिक्शा खड़ी कर सवारी उतार रही थी। इस पर एक दुकानदार ने उसे ई-रिक्शा आगे करने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगी। बाद में पुलिस वहां पहुंची तो महिला ने हाथापाई कर दी। होमगार्ड जवान ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

सिटी ट्रैफिक में नियुक्त होमगार्ड जवान मोनू ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनकी ड्यूटी मामा-भांजा चौक के पास लगी थी। इसी बीच एक दुकानदार कपिल ने उन्हें जानकारी दी कि ई-रिक्शा चलाने वाली महिला उनके साथ गाली-गलौज कर रही है। कपिल ने बताया कि महिला चौक पर ई-रिक्शा रोककर सवारी उतार रही थी। उन्होंने ई-रिक्शा को आगे करने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगी।

उन्होंने जाकर महिला को ई-रिक्शा हटाने को कहा तो वह उनके साथ भी गाली-गलौज करने लगी। जिस पर जवान ने डायल-112 पर सूचना देने के साथ ही थाना प्रभारी को भी अवगत कराया। इस पर महिला ने उनसे हाथापाई कर दी। उनकी वर्दी फाड़ दी। महिला चालक ने धमकी दी कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

होमगार्ड का आरोप है कि महिला ने उनके चेहरे पर नाखून मार दिया। जिससे खून बहने लगा। आरोप है कि महिला ने उन्हें मारने की धमकी दी और छेडख़ानी मामले में फंसाने को कहा। होमगार्ड जवान ने अस्पताल में मेडिकल कराने के साथ ही मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...