Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand कस्तूरी के साथ अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर नेपाल बार्डर से गिरफ्तार

कस्तूरी के साथ अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर नेपाल बार्डर से गिरफ्तार

खटीमा। एसटीएफ, वन विभाग व WCCB की संयुक्त कार्यवाही में 2 कस्तूरी के साथ 1अन्तर्राष्टीय वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर नेपाल से कस्तूरी की तस्करी कर उसे बेचने के लिए अन्तर्राष्टीय सीमा पार कर भारत ला रहा था । बरामद कस्तूरी 2 कस्तूरी मृगों का शिकार कर निकाली गयी थी । एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली कि एक नेपाली तस्कर कस्तूरी की तस्करी कर खटीमा की तरफ आ रहा है संयुक्त टीम ने घेराबन्दी कर खटीमा चौराहा पीलीभीत रोड से गिरफ्तार किया । जिसके कब्जे से 2 कस्तूरी बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद कस्तूरी को नेपाल के एक व्यक्ति पूरन से लेकर आया है । आगे बेचने के लिए हरियाणा ले जा रहा था। उसने तथा पूरन ने मिलकर नेपाल में 2 हिरणों का शिकार कर उनकी कस्तूरी निकाली थी । एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व मुख्य आरक्षी किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ये 7वीं बड़ी कार्यवाही है । एक अन्तर्राष्टीय तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है जो कि लम्बे समय से नेपाल से भारत में तस्करी कर रहा था ।

गौरतलब है कि कस्तूरी मृग उत्तराखण्ड का राज्यीय पशु है जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है। पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध फॉरेस्ट विभाग खटीमा में वन्यजीव अधिनियम व वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। शीघ्र ही अन्य शिकारियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार अभियक्त का विवरण:-
1- पूर्ने विश्वकर्मा उर्फ हरिओम पुत्र गगन बहादुर ग्राम चायकोट बडी केदार गाँव पालिका अंचल सेती जिला डोटी नेपाल
बरामदगी का विवरण- 02 अदद कस्तूरी वजन 64.55 ग्राम ।

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम-
1. निरीक्षक एम0पी0सिंह
2. उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी
3.अ0उ0नि0 प्रकाश भगत
4. मुख्य आरक्षी महेंद्र गिरी
5. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
6. मुख्य आरक्षी दीपक भट्ट
7. मुख्य आरक्षी गोविंद बिष्ट
8. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह

तराई पूर्वी वन प्रभाग, खटीमा टीम-
1. श्रीमती संचिता वर्मा – एस0डी0ओ0 वन विभाग खटीमा
2. महेश चन्द्र जोशी- डिप्टी रेंजर
3. जागेश वर्मा – डिप्टी रेंजर
4. धन सिंह अधिकारी- वन दरोगा

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...