Friday, September 18, 2026
Home Crime India धारदार हथियार से बैंककर्मी की हत्या, लहूलुहान हालत में खेत में मिला...

धारदार हथियार से बैंककर्मी की हत्या, लहूलुहान हालत में खेत में मिला शव 

हरियाणा। करनाल के असंध थाना क्षेत्र के जलमाना गांव में बैंककर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत से बैंककर्मी का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया। उधर, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज कर धर-पकड़ शुरू कर दी है।

असंध थानाक्षेत्र के बालाजी कॉलोनी निवासी अशोक डीसी रेट पर चिड़ाव मोड़ पर पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी था। लोगों ने बैंक कर्मी का शव शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हाईवे के पास खेत में पड़े हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में शव को खेत से बरामद किया। इसके बाद एफएसएल की टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार, बैंककर्मी अशोक बिंदल अपना काम खत्म कर गुरुवार की शाम घर जा रहा था, मगर वह नहीं पहुंचा। परिजनों ने बैंक कर्मी की काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शुक्रवार को बैंककर्मी का शव सड़क किनारे लगते खेतों में खून से लथपथ मिला। वहीं मृतक के दस्ताने साथ लगते सड़क किनारे खेत में मिले और हेलमेट सड़क किनारे पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक, अशोक बिंदल की मोटरसाइकिल लगभग छह किलोमीटर दूर जभाला गांव के पास एक डेरे पर मिली है। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान हैं। मृतक ने मरने से पहले अंतिम कॉल 6:40 बजे जलमाना के व्यक्ति को की थी। अब पुलिस संबंधित व्यक्ति की तलाश कर रही है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके।

मृतक के भाई ने बताया कि पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है जो शहर में सरकारी राशन की दुकान चलाते थे। भाई अपने परिवार के साथ अलग घर में बालाजी कॉलोनी में रहता था जो अपने काम काज के लिए बाहर जाता रहता था, जब गुरुवार की रात वह घर नहीं पहुंचा तो भाभी ने मुझे फोन कर बताया कि अशोक हर दिन आठ बजे तक आ जाता था, लेकिन गुरुवार को देर रात तक नहीं आया। इसके बाद परिजन तलाश में लग गए।

अस्पताल में भी चेक किया गया कि कहीं भाई किसी दुर्घटना का शिकार होकर दाखिल न हुआ हो, लेकिन अगले दिन सुबह जलमाना के खेत में उसका शव मिला। भाई ने बताया कि अशोक बिंदल की पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

असंध थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि किसान ने सूचना दी थी की उसके गेहूं के खेत में किसी अनजान व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई। मृतक के छोटे भाई महावीर बिंदल की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...