Friday, September 18, 2026
Home Crime India चलती ऑटो में युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत तीनों...

चलती ऑटो में युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब। लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवती को अगवा कर नाबालिग समेत तीन आरोपियों ने चलते ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे 50 मिनट तक अगवा कर ऑटो में घुमाते रहे। पीड़िता के हाथ पैर टेप से बंधे थे। दुष्कर्म के बाद आरोपी धमकी देकर पीड़िता को नहर के पास फेंककर भाग निकले। पुलिस ने नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस जब आरोपियों पकड़ने तो वह बाइक से भागने की कोशिश की। मगर पुलिस उनके पीछे लग गई। इस दौरान आरोपियों की बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इससे एक आरोपी की टांग और दूसरे की बाजू टूट गई। तीसरा नाबालिग भी घायल है। थाना डेहलों पुलिस ने जगरांव के अनिल कुमार और गुरप्रीत सिंह गुरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो और बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ग्रामीण) जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि युवती पढ़ाई के साथ-साथ एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी ड्यूटी सुबह छह बजे से शुरू होती है। वह ऑटो से रोजाना कंपनी ड्यूटी करने जाती थी। रोजाना की तरह युवती 19 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे घर से निकली थी। उसने एक ऑटो पकड़ा। इसमें पहले से दो युवक बैठे थे। वहीं नाबालिग ऑटो चला रहा था। आरोपी जब एक गांव के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने लड़की को दबोच लिया। उसके हाथ-पांव बांधकर मुंह पर टेप लगा दिया।

इसके बाद उसे अगवा कर कैंड नहर के नजदीक सुनसान जगह पर लेकर पहुंचे। जहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तीनों आरोपी पीड़िता का मोबाइल लेकर भाग गए। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि युवती के परिवार वालों ने मामले की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एडीसीपी वैभव सहगल, एसीपी संदीप वढेरा, एसीपी गुरइकबाल सिंह, थाना डेहलों के एसएचओ परमदीप सिंह और सीआईए थ्री के प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह की टीम ने तुरंत जांच शुरु की। युवती से जानकारी हासिल करने के बाद इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच के दौरान आरोपियों के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद उन्हें पकड़ने का जाल बिछाया गया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को देख आरोपियों ने बाइक भगा ली। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उनकी बाइक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद एक की बाजू तो दूसरे आरोपी की टांग टूट गई। तीसरा नाबालिग आरोपी भी घायल है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तीनों आरोपी जगरांव इलाके के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। इनमें पारिवारिक संबंध भी हैं। तीनों नशेड़ी भी हैं। नाबालिग आरोपी ने लुधियाना के एक व्यक्ति से फाइनांस पर ऑटो लिया था लेकिन उसकी किश्तें नहीं दीं। तीनों कई चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि हथियार और टेप ऑटो में पहले से ही रखा था। आरोपी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी पर घूम रहे थे। पुलिस को पूछताछ में कई अहम खुलासा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...