Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand प्रेम विवाह करने से परिजनों ने किया इंकार, तो युवती ने जहरीला...

प्रेम विवाह करने से परिजनों ने किया इंकार, तो युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला की समाप्त 

पिथौरागढ़। एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ में परिजनों के प्रेम विवाह करने से मना करने पर देवलथल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व युवती ने प्रेमी को मैसेज कर दिया था। युवक अपने परिजनों को लेकर युवती के घर पहुंचा और युवती के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेसुध अवस्था में मिली। इसके बाद प्रेमी उसे बचाने के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, देवलथल तहसील के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती और तहसील के ही दूसरे गांव निवासी 21 वर्षीय युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने जब अपने परिजनों से प्रेमी के साथ विवाह करने का प्रस्ताव रखा तो परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद युवती अपने कमरे में गई और परिजनों के शादी के लिए नहीं मानने का मैसेज प्रेमी को भेजा। उसने मैसेज में लिखा कि परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे हैं इसलिए वह आत्महत्या कर रही है। इसके बाद प्रेमी अपने परिजनों को लेकर युवती के गांव पहुंचा और उसके दरवाजे का कमरा खोला तब तक युवती जहरीला पदार्थ खाकर बेसुध पड़ी हुई थी।

इसके बाद प्रेमी युवती को मौके पर जिला अस्पताल लेकर आया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। युवती का पंचायतनामा कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल हिमांशु पंत का कहना है कि युवती और युवक के मैसेजों को देखने के आधार पर पता चला है कि उनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजनों का शादी के लिए मना करने के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए थल थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है, जो भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में अभी तक थल पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। न ही पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार का कहना है कि 112 नंबर पर युवक के किसी दोस्त ने युवती के सुसाइड करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक युवती का शव पिथौरागढ़ पहुंच गया था। अभी मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...