Friday, September 18, 2026
Home Crime India महिला का गला काटकर बेरहमी से हत्या, यमुना के पास मिला शव

महिला का गला काटकर बेरहमी से हत्या, यमुना के पास मिला शव

हरियाणा। सोनीपत के गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रहने वाली महिला की गांव के पास रसूलपुर रोड पर यमुना के पास गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव बांध के पास मिला है। उनकी गर्दन के हिस्से को जानवरों ने नोच रखा है। महिला के पिता ने बेटी के शव की पहचान करने के बाद ग्यासपुर के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की पति से अनबन हो गई थी। जिसके चलते वह ग्यासपुर में अकेली रहती थी। बेटी से संपर्क नहीं होने पर पिता तलाश के लिए निकले तो शव पड़ा होने का पता लगा।

गांव उमेदगढ़ निवासी महफूज ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुलिस्ता (22) का निकाह वर्ष 2020 में पानीपत के गांव राक्सेड़ा निवासी अहसान से हुआ था। उनकी बेटी तीन साल से गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रहती थी. दोनों फैक्टरी में काम करते थे। ढाई माह पहले उनकी बेटी की पति से अनबन हो गई थी। जिसके चलते वह अकेली रह रही थी।

वह चार दिन से अपनी बेटी के पास कॉल कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल नहीं मिल रहा था। इस पर वह मंगलवार को गांव ग्यासपुर पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। उन्हें पता लगा कि उनकी बेटी तीन दिन से कमरे पर नहीं आई है। इस पर वह उसकी तलाश करने के लिए निकल पड़े। जब वह रसूलपुर रोड पर यमुना बांध से पहले पहुंचे तो वहां पर भीड़ लगी हुई थी। पुलिस भी खड़ी थी। पास जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा था, जिसकी गर्दन कटी हुई थी। उसे जानवरों ने नोच रखा था। उसने पास जाकर देखा तो वह उनकी बेटी है। उसके पास पड़ा मोबाइल भी बेटी का थी।

बेटी की खोपड़ी व बाल अलग पड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या गांव ग्यासपुर के फरमान व अंश ने की है। वह उनकी बेटी से अक्सर झगड़ा करते थे। उन्होंने उनकी बेटी की पिटाई कर मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव उमेदगढ़ के शाहरुख ने बताया कि उनकी बहन का मोबाइल गुम होने पर उनकी बहन ने फरमान व अंशु पर शक जताया था। इसके बाद से उनमें अनबन चल रही थी। वह अक्सर उनकी बहन से झगड़ा करते थे। अब उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...