Friday, September 18, 2026
Home Crime India महिला ने पति व देवर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का...

महिला ने पति व देवर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज

हरियाणा। यमुनानगर में महिला ने अपने पति व देवर पर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध तथा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही मायके से बुलेट बाइक या फिर तीन लाख रुपये लाने को कहा। ससुराल वालों पर निजी अस्पताल में जबरन उसका गर्भपात कराने का भी आरोप है। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दीशिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में उसे हर प्रकार का घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने मारे जाने लगे।

वह बुलेट बाइक या फिर मायके से तीन लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। आरोप है कि पति उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध जबरन बनाता था। देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में उसने अपनी सास, जेठ, जेठानी को भी बताया लेकिन वह उसे ही भला बुरा कहते। ससुराल वालों द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट की गई। एक दिन ससुराल वालों ने नशीला पदार्थ देकर उसे नग्न अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया। यह पता लगते ही मायके वाले उसे अपने साथ ले गए।

आरोप है कि पति माफी मांग कर उसे अपने साथ ले गया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे गर्भपात कराने के लिए उसे धोखे से गलत दवाइयां खिलाई। निजी अस्पताल में जबरन उसका गर्भपात कराया गया। बाद में देवर ने नशीली दवाई देकर जबरन उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि कुछ समय बाद पति व देवर किसी अनजान लड़की को घर में ले आए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगे।

आरोपियों ने उसे कमरे से निकाल दिया। वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मारपीट के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। पता लगने पर मायके वाले उसे साथ ले गए। आरोप है कि नवंबर 2022 को उसके ससुराल वाले कुछ लोगों के साथ उसके मायके आए और उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...