Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने न्यायालय परिसर में गटका कीटनाशक, हालत गंभीर 

गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने न्यायालय परिसर में गटका कीटनाशक, हालत गंभीर 

रुड़की। गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने रुड़की न्यायालय परिसर में कीटनाशक गटक लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हालत में सुधार न होता देख उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। दुष्कर्म पीड़िता कोर्ट में तारीख पर आई थी। उसने कोर्ट में गर्भपात कराने के लिए प्रार्थना-पत्र दे रखा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली युवती भगवानपुर थाना क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। इसी साल युवती की मुलाकात तैय्यब निवासी रोलाहेडी, थाना भगवानपुर से हुई थी। आरोप है कि तैय्यब ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई और मामला थाने तक पहुंचा था। इसी बीच पता चला कि युवती गर्भवती है। इसी बीच पीड़िता ने एसएसपी से भी गुहार लगाई।

पीड़िता इस समय चार माह की गर्भवती 
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने 21 सितंबर 2023 को भगवानपुर थाने में तैय्यब के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नाै नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में 18 नवंबर को आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप-पत्र भी दाखिल किया। पीड़िता इस समय चार माह की गर्भवती है। उसने कुछ समय पहले गर्भपात कराने के लिए रुड़की के रामनगर स्थित प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया था।

इसी मामले को लेकर मंगलवार को पीड़िता कोर्ट की तारीख पर आई थी। सुनवाई के इंतजार में बैठी पीड़िता ने अचानक ही कीटनाशक गटक लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने करीब डेढ़ घंटे तक उपचार किया। हालत में ज्यादा सुधार न होने पर पीड़िता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी जेल में है। पीड़िता ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया है, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान है। वह जिस मकान में रहती है उसके मालिक ने कमरा खाली करने के लिए भी कहा है। आरोपी पक्ष की ओर से मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...