Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India भाई और बहन के बीच हुई कहासुनी, तैश में आकर भाई ने...

भाई और बहन के बीच हुई कहासुनी, तैश में आकर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट 

हरियाणा। अंबाला के कच्चा बाजार में भाई ने अपनी 28 वर्षीय बहन भावना जायसवाल की सोमवार देर शाम करीब आठ बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घर में कहासुनी के बाद भाई और बहन के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि तैश में आकर भाई ने बहन को चाकू से गोदना शुरू कर दिया। भाई का गुस्सा इतना बढ़ गया कि पूरे शरीर में करीब 30 वार किए और शरीर को गोद डाला। यहां तक कि बहन के निजी अंगों पर भी वार किए। इतना ही नहीं आखिर में बहन का गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पिता घर पर ही थे। बेटे ने उन्हें भी धमकाया।

स्थानीय लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाई मौके से फरार हो गया। परिजन खून से लथपथ महिला को उठाकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पड़ताल करने पहुंच गई। मृतक महिला का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

बहन को मारने से एक घंटा पहले ही भाई ने फेसबुक पर तीन पन्नों की पोस्ट साझा की थी। इसमें अपनी बहन को मौत के घाट उतारने का जिक्र किया है। यह पोस्ट काफी उलझाने वाली है। इसमें हत्यारोपी ने लिखा कि उसके परिवार ने बहन की शादी मेरठ में एक व्यक्ति से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही बहन को बहनोई ने मेरठ में एक इलाके में रात्रि 11 बजे छोड़ दिया। इसके बाद बहन घर आ गई। इसके बाद उसने परिजनों ने कहा कि बहन को दोबारा मत जाने दो, मगर ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद हत्यारोपी लिखता है कि तब बहन के ससुरालियों ने 10 लाख रुपये में फैसला करने की बात कही थी। मगर मामला सिरे नहीं चढ़ा। इस पोस्ट में आरोपी बहन का बदला लेने को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों से मदद मांगने की बात करता है और कहता है कि वह जीवनभर गुलामी करेगा। इसके साथ ही ससुरालीजनों के परिजनों की पहुंच ऊपर तक होने का जिक्र करता है। आगे आरोपी लिखता है कि मजबूरी में अपनी बहन मारनी पड़ रही है, आगे हमारा कोई नहीं, सिर्फ हमारे दुश्मन ही रिश्तेदार हैं।

परिजनों ने बताया कि बेटी की करीब दो साल पहले शादी हुई थी और छह माह से वह अंबाला आ गई थी। उसकी शादी के बाद एक बेटी थी और वो भी ससुराल पक्ष के पास थी। तभी से तलाक लेने की बात चल रही थी। परिजनों के मुताबिक तलाक के पेपर मृत महिला ने हस्ताक्षर हत्या वाले दिन सुबह किए थे।

बताया जाता है कि बहन की हत्या करने वाला करन भी लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त था और पहले भी जेल जा चुका है। परिजनों के मुताबिक वह कुछ काम नहीं किया करता था। मृत महिला दो भाइयों की बहन थी। जबकि पिता छावनी राम बाजार के पास हॉटडॉग की रेहड़ी लगाते हैं। जबकि मृत महिला भी कोई काम नहीं किया करती थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...