Friday, September 18, 2026
Home Crime India मोटरसाइकिल नहीं देने पर गुस्सा युवक ने बाइक सवार पर चाकू से...

मोटरसाइकिल नहीं देने पर गुस्सा युवक ने बाइक सवार पर चाकू से किया हमला, छानबीन शुरू

फतेहाबाद। गांव ढिंगसरा में मोटरसाइकिल नहीं देने पर गुस्साए युवक ने बाइक सवार पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने बाइक सवार पर चाकू से दो-तीन बार वार किए। इससे बाइक सवार घायल हो गया। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव ढिंगसरा निवासी 32 वर्षीय नवनीत ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 10 दिसंबर को अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत में काम करने के लिए गया था।

शाम के समय काम खत्म करके घर के लिए चला तो ढिंगसरा गोशाला के पास सामने सड़क पर गांव के ही सुनील उर्फ सेतीया ने उसे रुकवा लिया। वह कहने लगा कि उसे किसी काम के लिए जाना है, इसलिए मोटरसाइकिल दे दे। जब उसने मोटरसाइकिल देने मना कर दिया और घर की तरफ जाने लगा तो सुनील उर्फ सेतीया ने कहा कि तेरे को देख लूंगा और जान से मारने की धमकी दी। नवनीत ने बताया कि उसी दिन रात को वह अपने भाई अनिल कुमार को खेत में छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब हम किरढान रोड पर पहुंचे तो सड़क पर सुनील उर्फ सेतीया हाथ में डंडा व एक चाकू लिए खड़ा था। उसने हमें रुकवाया और जैसे ही मैंने मोटरसाइकिल रोका तो सुनील उर्फ सेतीया ने पहले अपने हाथ में लिए चाकू से मुझ पर वार किया। इससे चाकू मेरी गाल पर लगते ही नीचे उतरने लगा तो दो-तीन वार और कर दिए।

इससे उसकी छाती और कंधों पर चोटें आई। उसका भाई अनिल कुमार भागकर घर गया और परिजनों को सूचना दी। इसी बीच घटना को अंजाम देकर सुनील उर्फ सेतीया मौके से फरार हो गया। बाद में परिजनों ने उसे पहले सीएचसी भट्टू में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सक ने ज्यादा चोटें लगने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर भट्टू पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में जाकर घायल के बयान लिए और आरोपी के सुनील उर्फ सेतीया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...