Thursday, June 18, 2026
Home Crime India पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार 

पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार 

पंजाब।  अमृतसर में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की उसकी दूसरी पत्नी ने ही हत्या कर दी। कंबो थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मृतक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस हत्याकांड में शामिल एक लड़की समेत दो लोगों को पकड़ने की कोशिश जारी है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे नरिंदर सिंह के बयान पर दूसरी पत्नी समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

नौशहरा खुर्द शर्मा कालोनी निवासी नरिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता भाग सिंह 2012 में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर 2002 को उनकी माता बलविंदर कौर की मौत हो गई। इसके बाद उनके पिता ने 2007 में परमजीत कौर से शादी कर ली और उनके ही साथ घर की ऊपरी मंजिल में रहने लगी। पिता भाग सिंह ने उन्हें बताया कि परमजीत कौर उन्हें तंग करती है और उन्हें मार देना चाहती है।

शिकायतकर्ता नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। दो दिसंबर को उनके पिता ने फिर उन्हें कहा कि परमजीत कौर उसे मारना चाहती है, क्योंकि परमजीत कौर ने रसूलपुर कलर फाटक निवासी मनजीत सिंह की लड़की माही को पास रख लिया है। तब भी पिता की बात पर बहुत ध्यान नहीं दिया और अपनी पत्नी पलविंदर कौर के साथ कहीं काम के सिलसिले में चला गया। उसी दिन दो दिसंबर की दोपहर दो बजे उन्हें अपने पड़ोसी का फोन आया कि पिता ठीक नहीं हैं। जब वे घर पहुंचे तो पाया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। विसरे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने मृतक की पत्नी परमजीत कौर, मनजीत सिंह और मनजीत की लड़की माही के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...