10 दिसंबर को युवक ने जाना था कनाडा
श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हलका लंबी के गांव धौला में पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक को 10 दिसंबर को कनाडा जाना था। थाना लंबी की पुलिस ने लडक़े की मां के बयानों पर पिता और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि आरोपी ने अपने इकलौते बेटे नवजोत सिंह को गोली मार दी थी। मृतक युवक की उम्र 22 साल है, जिसका इलाज चल रहा था और आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण यह था कि लडक़े के पिता और चाचा को शक था कि लडक़ा उनका बच्चा नहीं है, जिसके लिए उन्होंने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी।







