Friday, September 18, 2026
Home Crime India तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे हमलावर ने उस पर दरांती से कई वार किए और मौके से फरार हो गया। घटना राजा राजेंद्र चौराहे के पास हुई और पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पुलिस के अनुसार, हरिबाबू सड़क किनारे हाथगाड़ी पर मक्का बेच रहा था। इसी दौरान तीन लोग कार से वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक नारियल काटने वाली दरांती लेकर बाहर निकला और हरिबाबू पर हमला कर दिया। हमलावर ने करीब 10 सेकंड के भीतर उस पर नौ बार वार किए। गंभीर रूप से घायल हरिबाबू की मौके पर ही मौत हो गई।

हमले के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कार में बैठकर तेजी से फरार हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज और चश्मदीदों की जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की हत्या का भी था आरोपी

हरिबाबू पर अपनी 19 वर्षीय पत्नी वैष्णवी की हत्या का आरोप था। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को जगित्याल जिले के कोरुटला मंडल के माधपुर गांव स्थित घर में वैष्णवी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह करीब चार महीने की गर्भवती थी।

हरिबाबू पर आरोप था कि उसने दहेज की मांग को लेकर पत्नी पर हमला किया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में जमानत मिलने के बाद वह निजामाबाद में अपनी मां के साथ रह रहा था और मक्का बेचकर आजीविका चला रहा था।

वैष्णवी एक YouTuber थी और शादी से पहले भी हरिबाबू के साथ उसका संबंध था। दोनों ने पिछले साल शादी की थी। वह अपने पति के साथ ‘वैशु अम्मा’ नाम से YouTube चैनल चलाती थी, जिस पर 50,000 से अधिक फॉलोअर्स और करीब 200 वीडियो थे।

पुलिस अब हरिबाबू की हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...