Thursday, September 17, 2026
Home Crime India बरेली में प्रतिबंधित मांझे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 15...

बरेली में प्रतिबंधित मांझे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 15 चरखी बरामद

बरेली। प्रतिबंधित मांझे से लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद किला थाना पुलिस ने इसके निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित मांझा तैयार करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 15 चरखी प्रतिबंधित मांझा, कांच मिश्रित घोल, सफेद और काला पाउडर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं। कुछ मामलों में लोगों की जान पर भी बन आई। इसके बाद पुलिस ने मांझा बनाने और बेचने वालों पर निगरानी बढ़ा दी थी।

तीन सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि किला थाना क्षेत्र में कुछ लोग प्रतिबंधित मांझा तैयार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान नौ लोग प्रतिबंधित मांझा बनाते हुए मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 15 चरखी प्रतिबंधित मांझा, कांच मिश्रित घोल, सफेद पाउडर और काला पाउडर बरामद किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे चोरी-छिपे कांच लेपित घोल और पाउडर का इस्तेमाल कर मांझा तैयार करते थे। इसके बाद इसे बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

पुलिस ने सभी आरोपितों को मुचलका पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यदि भविष्य में वे दोबारा प्रतिबंधित मांझा तैयार करते या बेचते पाए गए तो मुचलके की धनराशि वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि इससे राहगीरों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की जान को भी खतरा रहता है।

गिरफ्तार आरोपित

पुलिस ने स्वालेनगर निवासी मो. नवाज, उस्मान और मोहम्मद यासीन, जखीरा निवासी मो. कासिम खान, बाकरगंज निवासी मो. वसीम, बाकरगंज खड्ड निवासी मो. रशीद, पपीते वाली गली निवासी सलीम, इमामबाड़ा निवासी जाहिद और पीली कोठी निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...