Friday, September 18, 2026
Home Crime India फिरोजाबाद में टेलीग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तार

फिरोजाबाद में टेलीग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तार

फिरोजाबाद। टेलीग्राम के अलग-अलग ग्रुपों से जुड़कर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड कर उन्हें बेचने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। लखनऊ साइबर मुख्यालय से मिले इनपुट के बाद करीब 20 दिनों तक जांच करने के बाद रजावली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, महिला प्रत्येक वीडियो के बदले 100 से 500 रुपये तक लेती थी।

आरोपित महिला की पहचान रजावली क्षेत्र के नगला बीच निवासी पूजा माथुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह सेलर हब-01 समेत टेलीग्राम के कई ग्रुपों से जुड़ी थी। आरोप है कि इन ग्रुपों से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड करने के बाद वह उन्हें लिंक या अन्य माध्यमों से लोगों को बेचती थी।

साइबर मुख्यालय लखनऊ से महिला की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद साइबर पुलिस और रजावली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। करीब 20 दिनों की जांच में पुलिस को महिला के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने अब तक 100 से अधिक लोगों को वीडियो बेचे हैं। इसके बदले मिलने वाली रकम वह यूपीआई के माध्यम से अपने बैंक खाते में लेती थी। पुलिस ने उसके बैंक खाते की भी जांच की है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, फोन में सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। अब मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच के जरिए वीडियो साझा करने और खरीदने वाले लोगों से जुड़े नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

पुलिस के अनुसार, महिला पिछले करीब छह महीने से इस गतिविधि में शामिल थी। वह पति से अलग रहकर मायके में रह रही थी। उसकी गिरफ्तारी से परिवार के लोग भी हैरान हैं। पुलिस ने महिला को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...